logo

बाथरूम में फन फैलाकर बैठा था कोबरा, देखते ही पति-पत्नी की निकली चीख...इलाके में हड़कंप

बाथरूम में फन फैलाकर बैठा था कोबरा, देखते ही पति-पत्नी की निकली चीख...इलाके में हड़कंप

द फॉलोअप टीम, डेस्कः 

कोबरा (Cobra) एक सांप है जिसे देखते ही इंसान का पसीना छूट जाए। कहते हैं कि कोबरा का डंसा हुआ पानी भी नहीं मांगता। फिर सोचिए आप अपने बाथरुम गए हों और आपको कोबरा दिख जाए, उस वक्त आपकी क्या हालत होगी। ऐस् ही कुछ हुआ है ओडिशा के भुवनेश्वर में। जहां एक बाथरूम में कोबरा सांप छुपकर बैठा था । पोखरीपुट के एक घर में यह सांप पाया गया। 


 

जाल से मुंह निकाले बैठा था 
दरअसल यह हादसा अजय मुखर्जी नामक शख्स के घर मे हुई है। वह जैसे अपने घर के बाथरूम में गए, तो उनकी चीख निकल गई। उन्होंने देखा कि वहां के जाल में एक कोबरा सांप छुपा बैठा है। चीख सुनकर उनकी पत्नी दौड़ी दौड़ी आई। वो भी देखकर हैरान रह गई, क्योंकि उनके बाथरूम के स्टील वाले जाल के नीचे कोबरा बैठा था। उन्होंने तुरंत सांप के एक्सपर्ट को कॉल किया।


कोबरा को चेकअप करवाया गया 
जब रेस्क्यू टीम आई, तो उन्होंने उसे रेस्क्यू किया। सुधांशू मलिक, जोकि सांपों की इस हेल्पलाइन के जनरल सेक्रेटरी है उन्होंने बताया कि महिला ने लकड़ी से इस सांप का सिर दबा दिया था, इसलिए वह नीचे चला गया। टीम ने पूरा का पूरा स्टील का जाल ही बाहर निकाला और कोबरा को पकड़ा। इसके बाद कोबरा को चेकअप के करवाया गया, उसे कोई भी इंजरी नहीं थी। यह कोबरा सांप 4 फीट का था।