द फ़ॉलोअप टीम, डेस्क:
फेसबुक (Facebook) की मैसेजिंग सर्विस WhatsApp आज भी सबसे प्रसिद्ध मैसेंजर सर्विस एप्प है। हर रोज WhatsApp चैटिंग को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़ता रहता है और सबसे अच्छी बात यह है कि WhatsApp फ्री में उपलब्ध है। ऐप को कूल बनाने वाले अपडेट्स में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट, स्टोरीज फीचर, वीडियो के साथ-साथ ऑडियो कॉल, और मीडिया शेयरिंग शामिल है। आइए जानते हैं व्हाट्सऐप के टॉप अपकमिंग फीचर्स के बारे में, जो इसे और बेहतर बनाने वाले हैं।
मैसेज रिएक्शन
iMessage और Facebook Messenger पर मैसेज रिएक्शन बातचीत के लिए एक अच्छा एडिशन है। WhatsApp को भी जल्द ही यह फीचर मिलने वाला है। इसका मतलब, अगर आप उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो बस आप केवल इमोजी के साथ एक मैसेज पर रिएक्ट कर सकते हैं। यह सुविधा ग्रूप चैट पर भी उपलब्ध होगी, जिससे बात करना बहुत आसान हो सकता है।

चैट बबल
WhatsApp पर ज्यादातर समय चैट पेज पर बीतता है और अब ऐप इस अनुभव को बेहतर बनाना चाहता है। इसलिए, आपके टेक्स्ट के आस-पास के ग्रीन बबल को एक नए WhatsApp अपडेट के माध्यम से इसे और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए फिर से डिजाइन किया जाएगा।
कॉन्टैक्ट कॉर्ड
WhatsApp एक फोटो एडिटर टूल पर काम कर रहा है, जैसा कि वह अपनी स्टोरी पर लगाया करता है। यूजर्स फोटो पर स्टिकर लगाने के साथ-साथ उसे अपने हिसाब से क्रॉप भी कर सकेंगे। तस्वीरों पर टेक्स्ट और इमोजी भी लगा सकते हैं।
WhatsApp पेमेंट शॉर्टकट
WhatsApp सीधे चैट बॉक्स से UPI-आधारित पेमेंट सिस्टम में एक शॉर्टकट ऐड करने पर काम कर रहा है। वॉट्सऐप का यह फीचर iOS यूजर्स के लिए पहले से मौजूद है लेकिन Android यूजर्स के लिए यह एक नया ऑप्शन होगा।