logo

राहुल गांधी के खास रहे जितिन प्रसाद ने कहा- केवल बीजेपी देशहित में काम करने वाली एक मात्र पार्टी

राहुल गांधी के खास रहे जितिन प्रसाद ने कहा- केवल बीजेपी देशहित में काम करने वाली एक मात्र पार्टी
द फॉलोअप टीम, दिल्‍ली :
भारत के सियासती खेल में एक बार फिर बड़ा फेर बदल देखने को मिला।  राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की टीम के बेहद ही अहम सदस्य जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय (BJP Headquarters) में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल(Piyush Goyal) ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद जितिन ने कांग्रेस पर तंज कसा। कहा, अब केवल बीजीपी ही देशहित में काम करने वाली पार्टी है। बाकी दल व्यक्ति विशेष और क्षेत्र के हो गए हैं। राष्ट्रीय दल के नाम पर देश में अगर कोई पार्टी है तो वह सिर्फ बीजीपी है। राष्ट्रीय दल के नाम पर देश में अगर कोई पार्टी है तो वह सिर्फ भाजपा है।

गृह मंत्री से भी मिले जितिन 
बीजेपी कार्यालय में सदस्यता हासिल करने से पहले  जितिन प्रसाद ने गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात भी की। 
सदस्यता हासिल करने के बाद  जितिन प्रसाद ने कहा की भाजपा एकमात्र वास्तविक राजनीतिक दल है। यह एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है। बाकी दल क्षेत्रीय हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल वही हैं जो देश के सामने मौजूद चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मुझे लगने लगा कि मैं केवल राजनीति से घिरी पार्टी में हूं। मुझे लगने लगा था कि मैं लोगों के लिए अपना काम करने और योगदान करने में सक्षम नहीं था। मैं लोगों के लाभ के लिए काम नहीं कर पा रहा था। 

कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान 
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले जितिन प्रसाद के पिता स्वर्गीय जितेन्द्र प्रसाद कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम करने वाले जितिन प्रसाद को कांग्रेस में साल 2001 में युवा कांग्रेस में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद 2004 के लोकसभा चुनाव में जितिन प्रसाद अपनी गृह सीट शाहजहांपुर से जीतकर लोकसभा पहुंचे। साल 2008 में जितिन प्रसाद भरोसा जताते हुए उन्हें मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय राज्य इस्पात मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश की धौरहरा सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। इन हार पीछे क्षेत्र से उनकी दूरी को बड़ा कारण माना गया। जितिन का कद कांग्रेस में काफी बड़ा रहा। वह राहुल गांधी के काफी करीबी थे। बंगाल के प्रभारी भी रहे। इसके बावजूद आम लोगों में उनकी ख्याति दिनों दिन कम होती गई।