logo

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे कीर्ति आजाद, दिल्ली में ममता बनर्जी से मुलाकात संभव

15237news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस पार्टी में गये कीर्ति आजाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद मंगलवार को टीएमसी का दामन थाम सकते हैं। गौरतलब है कि टीएमसी की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस समय नई दिल्ली में ही हैं। 

सोनिया गांधी से नहीं मिलेंगी ममता बनर्जी
गौरतलब है कि ममता बनर्जी अपने पूर्ववर्ती दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलती रही हैं लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस बार ममता बनर्जी, सोनिया गांधी से नहीं मिलेंगी। 

सबसे पहले बीजेपी का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1983 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद ने भारतीय जनता पार्टी से अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। कुछ वर्षों पहले कीर्ति आजाद ने दिल्ली और दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन में कथित अनियमितता को लेकर तात्कालीन केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर गंभीर आरोप लगाये थे। उन्होंने कई और फैसलों पर भी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाया था। दिसंबर 2015 ने कीर्ति आजाद को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप लगाकर निष्कासित कर दिया था। 

2015 में बीजेपी ने कीर्ति आजाद को किया निष्कासित
भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद कीर्ति आजाद ने साल 2018 में कांग्रेस ज्वॉइन कर लिया था लेकिन यहां उनको वो कद नहीं मिला जिसकी उनको अपेक्षा थी। कीर्ति आजाद 3 बार दरभंगा लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। उन्होंने 2014 का चुनाव भी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इससे पहले यशवंत सिन्हा ने भी टीएमसी ज्वाइन किया था।