logo

महिला DSP बोलीं मुफ्त में मटन बिरयानी लाओ...होटल अपने इलाके का है तो पैसा क्यों देना

महिला DSP बोलीं मुफ्त में मटन बिरयानी लाओ...होटल अपने इलाके का है तो पैसा क्यों देना

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

महाराष्ट्र पुलिस से जुड़ा एक अजीब वाकया सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में एक आवाज वायरल हो रहा। वायरल आवाज महाराष्ट्र पुलिस की एक डीसीपी की है। वायरल ऑडियो में महिला डीसीपी मुफ्त में बिरयानी की मांग कर रही हैं। महिला डीसीपी सिपाही से मटन बिरयानी लाने की मांग कर रही हैं। कह रही हैं कि मुफ्ते में लाओ। अपने इलाके में पैसे कौन देता है।

 

महाराष्ट्र पुलिस से जुड़ा है पूरा मामला
गौरतलब है कि मामला महाराष्ट्र पुलिस से जुड़ा है। महाराष्ट्र पुलिस में एसपी के पद पर तैनात कार्यरत महिला ऑफिसर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप में महिला डीसीपी सिपाही से मटन बिरयानी लाने को कह रही हैं। सिपाही द्वारा पैसे के बाबत पूछे जाने पर महिला डीसीपी कहती हैं कि मुफ्त में लाओ। अपने इलाके में पैसे कौन देता है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला डीसीपी की इस डिमांड से तंग आकर सिपाही ने इस ऑडियो क्लिप के साथ एसपी की शिकायत महाराष्ट्र के डीजीपी से कर दी। मामले की काफी चर्चा है। 

मटन बिरयानी मंगवा रही थीं डीसीपी
तकरीबन पांच मिनट लंबे इस ऑडियो क्लिप में महिला डीसीपी सिपाही से मटन बिरयानी, प्रॉन्स, और एक ननॉनेवेज डिश का ऑर्डर देती हैं। महिला डीसीपी सिपाही से कहती हैं कि ये सबकुछ एक अच्छे होटल से लाना। डिश में ज्यादा तेल या मसाला नहीं होना चाहिए। महिला डीसीपी कहती हैं कि यदि होटल अपने इलाके में है तो पैसा देने की क्या जरूत है।

  

परेशान सिपाही ने की डीजीपी से शिकायत
फोन पर बिरयानीम मंगवाते हुए महिला डीसीपी ये भी कहती हैं कि उनको चिकन बिरयानी काफी पसंद है। उनके पति मटन बिरयानी के बहुत शौकीन हैं। वे कहती हैं कि यदि होटल मालिक पैसे मांगे तो इसकी शिकाय.त स्थानीय पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर से करना। इस मामले का संज्ञान महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने लिया है। उन्होंने मामले की जांच का आदेश दिया है। पुणे के पुलिस कमिश्नर से एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। 

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने लिया संज्ञान
वहीं आरोपों को लेकर महिला डीसीपी का कहना है कि ऑडियो क्लिप उनका नहीं है। उनको साजिशन फंसाया जा  रहा है। उन्होंने कहा कि ऑडियो क्लिप की जांच होनी चाहिए। सारी सच्चाई बाहर आ जाएगी। उन्होंने कहा कि पुणे पुलिस के डीसीपी और पुलिस कर्मचारी ने उनके खिलाफ साजिश किया है। उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया।