logo

कोरोना मरीज ने लगाई फांसी, इलाज नहीं होने से डिप्रेशन में था

7540news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा:

पिछले कई दिनों से गढ़वा कोविड सेंटर में इलाजरत कोरोना संक्रमित युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक युवक ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर इलाज नहीं होने की वजह से डिप्रेशन में था। 

फंदे से लटका मिला युवक का शव
सोमवार की सुबह कोविड-19 सेंटर के दरवाजे पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। इसी कोविड सेंटर में रविवार की शाम इलाज के लिए लाए गए एक अधेड़ की मौत हो गई थी। इससे लोगों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है।

परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि ना तो कोविड-19 सेंटर में समय पर इलाज किया गया और ना ही समय से रोगी को दूसरी जगह रेफर किया गया। नतीजा ये हुआ कि पैसे रहते हुए भी इलाज नहीं करा पाए और रोगी की मौत हो गई। युवक 14 अप्रैल से पॉजिटिव हुआ था। उसके बाद से यहां इलाजरत था। 

वहां मौजूद दूसरे मरीजों ने बताया कि रविवार की रात को युवक काफी चिल्ला भी रहा था। कह रहा था कोई तो मुझे ऑक्सीजन लगा दे। वो रुक-रुक कर बार-बार चिल्ला रहा था। बाद में उसने आत्महत्या कर ली।