logo

किस जानवर से इंसानों में आया घातक कोरोना वायरस

किस जानवर से इंसानों में आया घातक कोरोना वायरस
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

कोरोना वायरस दुनिया में फैला। कैसे इस वायरस से फैले संक्रमण ने वैश्विक महामारी का रूप ले लिया। दुनिया में ये सवाल ज्वलंत है। वैज्ञानिक लगातार इसका पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि वायरस के स्त्रोत का पता चल गया तो महामारी को रोकना आसान होगा। अभी तक के शोध में ये बात सामने आई है कि कोरोना वायरस किसी जंगली जानवर के जरिए इंसानों तक पहुंचा। 

चमगादड़ या पैंगोलिन! कौन है प्राथमिक स्त्रोत
अभी तक की जांच में ये बात सामने आई है कि कोरोना वायरस विलुप्तप्राय जीव पैंगोलिन या फिर चमगादड़ों के जरिए इंसानों तक आया। कई शोधकर्ताओं का ये भी मानना है कि कोरोना वायरस चमगादड़ों से पैंगोलिन में और फिर पैंगोलिन के जरिए इंसानों तक आया। कोरोना का पहला मामला चीन के वुहान शहर से सामने आया था। वुहान में जंगली जानवरों का बहुत बड़ा मार्केट है। वहीं के कामगारों पहले संक्रमित हुए थे। वुहान का मीट मार्केट को इस वायरस का स्त्रोत माना जाता है। 

चमगादड़ के जरिए पैंगोलिन से इंसानों में पहुंचा
कोरोना महामारी की शुरुआत में शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च के मुताबिक एक कहानी गढ़ी थी। उस कहानी के मुताबिक चमगादड़ ने आकाश में उड़ते हुए अपनी लीद के जरिए वायरस का अंश धरती पर छोड़ा। कोई जंगली जानवर, संभवत पैंगोलिन इसके संपर्क में आया। पैंगोलिन के जरिए ही कोरोना वायरस इंसानों तक पहुंचा। पैंगोलिन की संभावना ज्यादा इसलिए है क्योंकि चीन सहित दक्षिण एशिया के जंगलों से इन्हें व्यापक पैमाने पर पकड़ा जाता है। इनका अवैध व्यापार होता है। 

पैंगोलिन के अवैध व्यापार पर पाबंदी लगाना जरूरी
शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी तक की जांच में चमगादड़ और पैंगोलिन ही प्राथमिक स्त्रोत मालूम होते हैं। इसकी एक वजह भी है। दरअसल, चमगादढ़ जिस तरीके से और जिन परिस्थितियो में रहते हैं, वहां किसी भी वायरस का पनपना आसान होता है। वहीं पैंगोलिन क्या दुनियाभर में व्यापक पैमाने पर अवैध व्यापार किया जाता है। पैंगोलिन का इस्तेमाल पारंपरिक दवाइयां बनाने में किया जाता है। यही नहीं, चीन सहित दक्षिण एशिया के अधिकांश देशों में इसको बड़े चाव से खाया जाता है। 

चीन सहित दक्षिण एशिया में पांबदी लगाना जरूरी
भविष्य में दुनिया कोरोना जैसी किसी भी घातक महामारी की चपेट ना आये इसके लिए क्या प्रयास किया जाना चाहिए। शोधकर्ताओं का कहना है कि पैंगोलिन सहित बाकी तमाम जंगली जानवरों की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। बीते कुछ वर्षों में इंसानों ने जंगलों का बहुत अतिक्रमण किया है। जंगली जानवरों इंसानी बस्तियों के करीब आये हैं। इंसान ऐसे जानवरों के भी संपर्क में आ जाता है जिसके संपर्क में नहीं आना चाहिए। इस पर रोक लगानी होगी।