logo

CPI का दामन छोड़ आज कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया, जानिये क्यों बदल रहे हैं पार्टी 

CPI का दामन छोड़ आज कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया, जानिये क्यों बदल रहे हैं पार्टी 

द फॉलोअप टीम, नई दिल्ली: 


जेएनयू (JNU) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और वामपंथी नेता कन्हैया कुमार मंगलवार को कांग्रेस का दामन थामेंगे। उनके साथ गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस में शामिल होंगे। इसके कयास कई दिनों से लगाए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण करने से पहले कन्हैया दिल्ली के आईटीओ स्थित भगत सिंह पार्क में जा कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 

 

कन्हैया के कांग्रेस में जाने के पीछे पीके 
रिपोर्ट्स दावा करते हैं कि कन्हैया कुमार के कांग्रेस में आमने के पीछे पीके यानी प्रशांत किशोर की भूमिका अहम है। उन्हीं की शिफारिश के बाद ही राहुल गांधी ने हामी भरी है। राहुल से कन्हैया की मुलाकात के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। अब उन कयासों पर मुहर लग गई हैं। दिल्ली में जगह जगह कन्हैया के स्वागत के पोस्टर नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कन्हैया को राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका दी जाएगी। 

 

जदयू में भी शामिल होने की बात आई थी सामने 
बता दें कि कांग्रेस से पहले कन्हैया कुमार के जदयू में शामिल होने की बात सामने आयी थी। इसकी पीछे की वजह कन्हैया की जदयू नेताओं के साथ मुलाकात थी। हालांकि फिर इन बातों पर विराम लगा और कांग्रेस के साथ कन्हैया की नजदीकियों की खबरें आने लगी। कहा ये भी जा रहा है कि कन्हैया सीपीआई से नाराज चल रहे हैं। इसलिए उन्होंने पार्टी का दामन छोड़ दिया।