द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
भारत को अंडर-19 का विश्व कप दिलाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज उन्मुक्त चंदन ने संन्यास का ऐलान किया है। उन्मुक्त चंद अब भारत की तरफ से क्रिकेट खेलते नहीं दिखेंगे। गौरतलब है कि उन्मुक्त चंद ने भारत को साल 2012 में अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाया था। फाइनल मैच में उन्मुक्त चंद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक ड़ा था। उन्मुक्त चंद से काफी उम्मीदें थीं। उनको भारतीय क्रिकेट में भविष्य का सितारा कहा जा रहा था लेकिन विश्व कप के बाद उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा औऱ वे धीरे-धीरे मैदान में कम दिखने लगे।

विदेशी लीग में खेलते दिखेंगे उन्मुक्त चंद
मिली जानकारी के मुताबिक उन्मुक्त चंद ने भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहा है लेकिन वे विदेशी लीग में खेलते दिखेंगे। संन्यास की घोषणा करते हुए उन्मुक्त चंद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कुछ वीडियो भी शेयर किया जिसमें उनकी क्रिकेट जर्नी दिखाई गई है। गौरतलब है कि एक समय भारतीय क्रिकेट के भविष्य कहे जा रहे उन्मुक्त चंद का करियर कुछ खास नहीं रहा। वे अंडर-19 विश्व कप से लौटने के बाद रंग में नहीं दिखे और करियर ग्राफ गिरता गया।

कुछ ऐसा रहा है उन्मुक्त चंद का करियर
उन्मुक्त चंद के करियर की बात करें तो घरेलु क्रिकेट में 67 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 31.57 की औसत से 3 हजार 379 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कुल 8 शतक लगाए। लिस्ट ए में उन्मुक्त चंद ने 41.33 की औसत से 4 हजार 505 रन बनाए और इस फॉर्मेट में कुल सात शतक लगाए। टी ट्वेंटी क्रिकेट में उन्मुक्त चंद के नाम 3 शतक हैं। उन्मुक्त 6 साल तक इंडियन प्रीमियर लीग का भी हिस्सा रहे। वो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का भी हिस्सा रहे। आईपीएल में उनको 21 मैचों में खेलने का मौका मिला जिसमें वो 15 की औसत से केवल 300 रन ही बना सके। उनके बल्ले से केवल 1 अर्धशतक निकला। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दिल्ली और उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किय।

यूनिवर्सल गेम है क्रिकेट कहीं भी खेल सकता हूं
संन्यास की घोषणा करते हुए उन्मुक्त चंद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि क्रिकेट यूनिवर्सल गेम है। यहां साधन और स्थान भले ही बदल जाएं लेकिन लक्ष्य तब भी वही होता है कि हाई लेवल पर हाईलेवल क्रिकेट खेलना। मेरे सभी समर्थकों औऱ शुभचिंतकों का शुक्रिया जिन्होंने हमेशा मुझे दिल में बसाये रखा। मैं आप लोगों का प्यार और समर्थन महसूस कर सकता हूं। चंद ने लिखा कि काफी विचार करने के बाद भी मैं इस पत्र की परफेक्ट शुरुआत नहीं सोच पा रहा हूं। ये लिखते हुए अलग-अलग इमोशन फील कर रहा हूं। मुझे सच में नहीं पता कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं इस वक्त।

देश के लिए नहीं खेलने का फैसला मुश्किल
उन्मुक्त चंद ने कहा कि मैं आगे अपने देश के लिए नहीं खेलूंगा, ये फैसला लेना वाकई काफी मुश्किल है। मैं क्रिकेट खेलते हुए बड़ा हुआ केवल और केवल एक सपने के साथ कि एक दिन भारत के लिए खेलूंगा। इस खेल के प्रति मेरी भावना और लगन काफई सच्ची है। मैंने इसखेल में अब तक के करियर में कुछ अच्छे मुकाम हासिल किए जिसकी मुझे काफी खुशी है। अब तक हर दिन मैं सुबह उठा हूं ट्रेनिंग के लिए और पूरा दिन इस सोच के साथ तय करता हूं कि कैसे और अच्छा क्रिकेट खेल सकूं। मैं ईमानदारी से क्रिकेट खेलता आया हूं। हमेशा कड़ी मेहनत में विश्वास किया है।

उन्मुक्त चंद ने बीसीसीआई को कहा शुक्रिया
मैं बीसीसीआई, साथी क्रिकेटरों और फैमिली का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया। विशेष तौर पर बीसीसीआई का जिसने मुझे वो प्लेटफॉर्म दिया जहां मैं बतौर क्रिकेटर खुद को स्थापित कर सका औऱ अपनी स्किल्स पर काम कर सका। मेरे लिए अपनी कप्तनी में भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतना काफी बड़ा मौका था। मैंने अलग-अलग मौके पर इंडिया-ए टीम की कप्तानी भी की। मैं डीडीसीए का भी शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे मौका दिया।
