द फॉलोअप टीम, उदयपुर:
राजस्थान के उदयपुर से सटे गांवों की सड़कों पर आजकल वन्यजीवों का दिखना आम हो गया है। कुछ दिनों पहले ही तेंदुआ दिखा था और अब मगरमच्छ। बड़ी- मदार रोड पर देर रात एक मगरमच्छ दिखा। पहले तो वाहन चालकों में डर समा गया लेकिन बाद में उनलोगों ने मगरमच्छ का वीडियो बना लिया। मगरमच्छ मदार तालाब से निकलकर पहाड़ी की तरफ चला गया।

तालाब में हैं मगरमच्छ
दरअसल मदार तालाब में कई मगरमच्छ रहते हैं। मगरमच्छ तालाब से निकलकर गांव की सड़कों पर जाते हैं। इससे पहले भी ग्रामीणों को मगरमच्छ बाहर दिखाई पड़े हैं। मगरमच्छ के मूवमेंट का यह इलाका लोगों की बस्ती से करीब 4-5 किलोमीटर दूर है।

दूसरे जानवर भी घूमते दिखे
ग्रामीण बताते हैं कि बड़ी तालाब और मदार के पास होने से इस क्षेत्र में मगरमच्छ, अजगर और तेंदुए को देखा जाता है। कई बार सड़क पर और हमारे खेतों के किनारे तेंदुए दिख हैं। हालांकि, वो इंसानों को देखकर घबरा जाते हैं और खुद ही तुरंत भाग जाते हैं। लेकिन अब यह दिन ब दिन खतरनाक होता जा रहा है।