logo

सीआरपीएफ में मेडिकल ऑफिसर के लिए 60 पदों की वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

सीआरपीएफ में मेडिकल ऑफिसर के लिए 60 पदों की वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सीआरपीएफ / बीएनएस / संस्थानों के अलग-अलग अस्पतालों में अनुबंध के आधार पर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और GDMO के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CRPF की आधिकारिक वेबसाइट https://crpf.gov.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इंटरव्यू की आखिरी तारीख 22 और 29 नवंबर है। 

वैकेंसी डिटेल्स
पदों की संख्या : 60
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर – 29 पद
जीडीएमओ – 31 पद


योग्यता
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर- उम्मीदवारों के पास संबंधित स्पेशलिटी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/ पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही पीजी डिग्री मिलने के बाद डेढ़ साल का अनुभव या पीजी डिप्लोमा करने के बाद ढाई साल का अनुभव जरूरी है।
GDMO – उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही इंटर्नशिप भी जरूरी है।
सैलरी
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर- रु. 85,000/
GDMO – रु. 75,000/-