logo

डाबर ने हटाया करवाचौथ वाला ऐड, पूजा भट्ट भडकीं

डाबर ने हटाया करवाचौथ वाला ऐड, पूजा भट्ट भडकीं

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

डाबर ने अपने सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से करवाचौथ वाला ऐड हटा लिया है। साथ ही कंपनी ने लोगों से उस एड के लिए माफी भी मांग ली है। अब इस मामले में अभीनेत्री पूजा भट्ट ने चुप्पी तोड़ी है। पूजा भट्ट ने इस पूरे मामले पर डाबर के स्टैंड पर सवाल खड़ा किया है। पूजा ने सोशल मीडिया के जरिए डाबर पर अपने ही विज्ञापन के साथ ना खड़े रहने के लिए कंपनी को लताड़ लगाई है।


क्या लिखा पूजा ने
पूजा ने ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर लिखा, 'बस यही करते रहो... बहुत हुआ लोकतंत्र की 'मां' बनना! दया करो डाबर जैसे दिग्गज ने अपने एड के पीछे खड़े होने से इनकार कर दिया। जबकि मैं मूल रूप से एक फेयरनेस क्रीम का समर्थन नहीं करती, मैंने अपनी टिप्पणी सुरक्षित रख ली क्योंकि उन्होंने समावेशिता और #PRIDE का जश्न मनाने का प्रयास किया था तो अब क्यों छुपा रहे हैं?'


क्या है मामला 
दरअसल बीते कुछ दिनों से डाबर कंपनी के एक विज्ञापन की वजह से जमकर बवाल हो रहा था। डाबर ने अपने फेम ब्लीच प्रोडक्ट का एक एड बनाया था। इस प्रचार में डाबर ने  दो लड़कियों को एक दूसरे के लिए व्रत रखने और एक दूसरे का व्रत खुलवाते दिखाया गया था। विज्ञापन देख लोग भड़क गए । एमपी के एक मिनिस्टर ने भी इसे लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया और खरी- खोटी सुनाई थी। इतने बवाल के बाद डाबर ने माफी मांगते हुए विज्ञापन को अपने सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी हटा दिया। इसी बात को लेकर पूजा भट्ट ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।