द फॉलोअप टीम, रांची:
साफ-सुथरे कपड़े पहनना सबको पसंद है ताकि चार लोगों के बीच उठने बैठने में शर्मिंदगी ना महसूस हो। इसलिए लोग अपने कपडे को खूब धुलवाते हैं या अपने घरों में खुद ही धोते हैं। मगर एक्सपर्ट्स ने हाल ही में एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। अब हमे गंदे कपड़े पहनने होंगे, जिससे हमारी पृथ्वी सुरक्षित रह सके। जी हां सोसाइटी ऑफ केमिकल इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का दावा है कि वॉशिंग मशीन से कपड़े धुलने की वजह से धरती को काफी नुकसान होता है। जब से वॉशिंग मशीन का उपयोग बढ़ा है तब से पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ना पड़ रहा है। उनके अनुसार एक बार वॉशिंग मशीन का उपयोग करने से हम 7 लाख से ज्यादा माइक्रोस्कोपिक प्लास्टिक फाइबर पर्यावरण में रिलीज करते हैं। ये प्लास्टिक फाइबर कपड़ों से निकलकर नालियों के रास्ते नदी, नहरों तक जाता है और जलजीवों पर बुरा प्रभाव डालता है।

इतने दिनों में धोएं गंदे कपड़े
एक्सपर्ट्स ने कपड़ों को धोने का समय भी बताया है। एक्सपर्ट्स ने कहा है ज्यादा दिन के बाद कपडे धोने से हम पर्यावरण को भी बचा सकते हैं और कपड़ों को भी जल्द खराब होने से रोक सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार जीन्स महीने में सिर्फ एक बार धोनी चाहिए वहीं ट्राउजर या जंपर्स को 15 दिनों में एक बार। पैयजामा को हफ्ते में एक बार। वहीं जिम में पहनने वाले कपड़े और अंडरवियर को रोज धोना चाहिए लेकिन उन कपड़ों को हाथ से धोना चाहिए।

महिलाओं के कपड़े ऐसे धोएं
वहीं महिलाओं के टॉप 5 बार पहनने के बाद धोना चाहिए, बाकी ड्रेसेज को 4 से 6 बार पहनने के बाद धोना चाहिए और महिलाओं की ब्रा को हफ्ते में एक बार। सस्टेनबल क्लोदिंग ग्रुप के को-फाउंडर ओर्सोला डी कैस्ट्रो ने कहा कि पहले जब वॉशिंग मशीन नहीं थी तब लोगों को कपड़े धुलने में काफी समस्या होती थी इस वजह से तब लोग कम कपड़े धोते थे जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहता था।