logo

नक्सलियों के गढ़ नावागढ़ में शिक्षा की अलख जगाने पत्नी के साथ पहुंचे लातेहार डीसी

5700news.jpg
द फॉलोअप टीम, लातेहार:
सदर प्रखंड का नावागढ़ गांव कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। यहां के युवा कलम कम बंदूक ज्यादा थामते थे। डीसी अबु इमरान, पत्नी जबीन फातिमा के साथ वहीं पहुंचे। उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय में इंटर और मैटिक के बच्चों की क्लास ली। बच्चों को कलम और डायरी दी। जीवन में कभी पढ़ाई या रोजगार में शॉटकट नहीं अपनाने की बात कही। बच्चों को पढ़ायी या रोजगार में कभी भी गलत रास्ता नहीं चुनने की अपील की। 


बच्चों को दिए सफलता के मूलमंत्र: अबु इमरान 
डीसी अबु इमरान ने जीवन के सफलता के मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई हो या रोजगार कभी भी शॉटकट नहीं अपनाएं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई सिर्फ परीक्षा पास करने के लिए ही नहीं करें बल्कि जीवन में सफलता के लिए करें। किसी भी विषय की जानकारी जीवन को नया आयाम देती है। आप  पूरी लगन एवं ईमानदारी से पढ़ाई करें और आत्मविश्वास बनाए रखें। 



सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी: जबीन फातिमा
उपायुक्त अबु इमरान की पत्नी जबीन फातिमा ने छात्रों को जीवन में समय के महत्व को समझाया एवं पढ़ायी लक्ष्य निर्धारित कर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन में अगर सफल होना है तो सबसे पहले खुद में आत्मविश्वास पैदा करना होगा। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पूरी लगन के साथ समय निर्धारित कर पढ़ने की बात कही एवं महत्वपूर्ण तथ्यों को दिमाग में रख कर ही सफल होने की बात बतायीं।