logo

होमगार्ड बहाली मामले में हुई गड़बड़ी को DC ने स्वीकारा, कहा- फिर से निकलेगी सूची 

11475news.jpg

द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:

होमगार्ड बहाली मामले में हुई गड़बड़ी को हजारीबाग डीसी ने स्वीकार कर लिया है। डीसी ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा कि जिन अभ्यर्थी को इस पर आपत्ति है वे 15 दिन के अंदर अपनी लिखित आपत्ति दर्ज करवा सकते है। पूरी सूची को निरस्त कर एक नई सूची बनाई जाएगी जो फाइनल होगी। मिली जानकारी के मुताबिक पूरी मेधा सूची में ही काफी गड़बड़ी है।  कई ऐसे प्रतिभागी हैं जिनका अंक तय प्राप्तांक से कम था फिर भी उनको चयनित कर लिया गया है।  

पायुक्त ने क्या पोस्ट किया 
उपायुक्त ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया है।  जिसमें यह लिखा है कि, " हजारीबाग जिला अंतर्गत गृह रक्षा वाहिनी से संबंधित नव नामांकन प्रक्रिया के क्रम में प्रकाशित औपबंधिक मेधा सूची पर कुछ अभ्यर्थियों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है। प्रथम दृष्टया मेधा सूची में कतिपय विसंगति परिलक्षित हो रही है। वैसे अभ्यर्थी जिन्हें प्रकाशित औपबंधिक मेधा सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति है अपना आपत्ती निर्धारित तिथि के पूर्व दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के पूर्व दर्ज की गई आपत्तियों का निराकरण मेधा सूची के अंतिम प्रकाशन के पूर्व सुनिश्चित किया जाएगा। 


होमगार्ड अवैध अभ्यर्थी आज होंगे जमा 
डीसी ने कहा है कि गड़बड़ी को सुधार कर फाइनल लिस्ट निकाली जाएगी। खबर यह भी है कि होमगार्ड अवैध अभ्यर्थी आज हजारीबाग समाहरणालय में जमा होंगे और इस मुद्दे पर आज धरना प्रदर्शन करेंगे। हजारीबाग के आसपास के विधायकों ने भी गड़बड़ी की बात कही है। उन लोगों ने भी इस पूरे मामले पर उच्चाधिकारी से जांच की मांग की थी।  उन लोगों ने कहा था कि इस पूरे मामले पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है।  और यह सूची निरस्त होनी चाहिए।