द फॉलोअप टीम, लखनऊ:
सुल्तानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लाचार पिता ने अपने बेटे के शव को 14 दिनों से डीप फ्रीजर में रखा हुआ है। पिता ने बताया कि बताया है कि बड़े बेटे ने मरने से कुछ दिन पहले छोटे भाई को फोन पर बात कर बताया था कि कुछ लोग उसे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उसकी हत्या कर दी जाएगी, उसे बचा लो। इस कॉल के 14 दिन बाद ही बेटे की मौत हो गई। मृतक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। युवक के मौत की खबर परिजनों को देर से दी गई। शव का पोस्टमॉर्टम भी कर दिया गया।
पिता शव को गांव लेकर आये
जानकारी के मुताबिक़ दिल्ली पुलिस ने इस केस की जांच से मना कर किया, तब शव को पिता अपने साथ गांव लेकर आ गए और उसे अपने घर में ही डीप फ्रीजर में रख दिया। मृतक के पिता सेना से रिटायर्ड हैं। बेटे की मौत का राज जानने के लिए उन्होंने हर दरवाजा खटखटा लिया है लेकिन कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। पिता शिव प्रसाद पाठक सेना में सूबेदार थे। वह अपनी ड्यूटी से रिटायर हो गए थे इसलिए वह वापस गांव आ गए थे। उनका बड़ा बेटा शिवांक दिल्ली में कॉल सेंटर में नौकरी करता था। उसने 2012 में एक कंपनी खोल लिया था। वहां दिल्ली की ही एक लड़की को एचआर बनाया गया था।
ऑफिस की एचआर से की थी शादी
पिता ने बताया कि 2013 में उसके बेटे ने एचआर से शादी कर ली थी, लेकिन लड़की की नजर नजर उसके पैसों पर थी। वह शिवांक पर अपने भाई और पिता को कंपनी का पार्टनर बनाने का दबाव डालती थी। शिवांक ने उसके नाम दो फ्लैट भी कर दिया था। उसे एक कार के साथ 85 लाख रुपये के आभूषण भी दिए थे। पिता का कहना है कि उनकी बहू की नजर शिवांक के संपत्ति पर थी। 19 जुलाई 2021 को शिवांक ने अपने छोटे भाई इशांक को आखिरी बार फोन किया। इसमें उसने पनी हत्या की आशंका जताई। कॉल की रिकॉर्डिंग इशांक के पास है। पिता न्याय की गुहार लगा रहे हैं।