द फॉलोअप टीम, बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़):
कोतवाली थाना क्षेत्र के पौंसरी गांव में दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। यह दुष्कर्म की घटना 7 साल की बच्ची के साथ घटी और फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। 7 साल की मासूम 26 मई की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक जब वह नहीं दिखी तो परिजन देर रात तक बच्ची की तलाश करते रहे। गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने ढूंढना शुरू किया तो गांव के कुएं में उसका शव तैरता मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।
संदिग्धों से हो रही पूछताछ
बच्ची के परिजन खेत में मजूदरी करते हैं। पुलिस ने शव का शार्ट पोस्टमार्टम कराया जिसमें दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। फिर बच्ची के हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंका गया है। रायपुर से भी फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच में पहुंची है। पुलिस आसपास के लोगों और अन्य बच्चों से पूछताछ कर रही है। शायद शाम तक मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल ने बताया कि संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।