logo

बर्फ में दब गए थे हिमालय की शिखर चोटी पर तिरंगा फहराकर लौट रहे जवान, 16 साल बाद मिला शहीद का शव

बर्फ में दब गए थे हिमालय की शिखर चोटी पर तिरंगा फहराकर लौट रहे जवान,  16 साल बाद मिला शहीद का शव

द फॉलोअप टीम, गाजियाबाद:

गाजियाबाद के एक शहीद फौजी का शव 16 साल बाद उत्तराखंड में बर्फ में दबा मिला है। घटना 2005 की है जब पर्वतारोही फौजियों का एक दल हिमालय की सबसे ऊंची चोटी तिरंगा फहराकर लौट रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया। इसमें 4 जवान खाई में गिर गए थे। उनमें से एक का शव नहीं मिला था। वह जवान अमरीश त्यागी थे। 16 साल बाद शव मिलने से परिवार का जख्म फिर ताजा हो गया है। जवान यूनिफार्म, नेम प्लेट और शरीर सुरक्षित है। परिवार ने भी शव पहचान लिया है। अब जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

इनको मिला शव 

दरअसल भारतीय सेना का 25 सदस्यों का एक दल सतोपंथ चोटी को फतह करने 12 सितंबर 20121 को उत्तरकाशी से निकला था। यह चोटी हिमालय रेंज के बीच है।  इसकी ऊंचाई करीब 7075 मीटर है। अभियान के दौरान 23 सितंबर को हर्षिल नाम की जगह के पास बर्फ में दबा अमरीश त्यागी का शव मिला। इसे सेना के जवानों ने गंगोत्री पहुंचाया और पुलिस को सौंपा। ठीक 16 साल बाद 23 सितंबर 2021 को उनका शव बरामद हुआ है। तीन जवानों का दल 25 सितंबर को गांव हिसाली पहुंचा। यहां अमरीश त्यागी का पैतृक घर है। अमरीश के भाई विनेश और रामकिशोर को जवानों ने बताया कि 16 साल पहले लापता हुए उनके भाई का शव अब मिला है। 

23 सितंबर 2005 को हादसा हुआ था 

शहीद जवान के भाई विनेश त्यागी ने बताया कि अमरीश 2005 में डीजीएमआई साउथ ब्लॉक दिल्ली के पीए पद पर थे। 23 सितंबर 2005 को यह हादसा हुआ था तब कई दिन तक बचाव-खोजी अभियान चलाया गया था । लेकिन मौसम खराब होने की वजह से सफलता नहीं मिली थी। पिता की 10 साल पहले और मां का  4 साल पहले निधन हो चुका है। दोनों की आखिरी इच्छा थी कि बेटे के दर्शन कर लें, जो अधूरी रह गई।