logo

बैग में बंद मिला महिला का सड़ा-गला शव, शिनाख्त की कोशिश जारी

5212news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
चांडिल थाना की पुलिस ने बैग में रखा शव बरामद किया। घटना रविवार देर रात की है। किसी ने टाटा रांची रूट पर राष्ट्रीय राजकीय मार्ग संख्या 33 के पास शव को फेंक दिया था। बैग में रखा शव महिला का है, इसकी पुष्टि तब हुई जब सोमवार सुबह बैग खोला गया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है क्योंकि, वो काफी सड़ी-गली हालत में था। चांडिल पुलिस ने बताया कि महिला के शव का अधिकांश हिस्सा कंकाल के रूप में मिला है। 

ये भी पढ़ें.......

पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
चांडिल थाना प्रभारी सनोज कुमार के मुताबिक महिला का शव सात दिन पुराना है। उन्होंने आशंका जताई कि महिला की हत्या करके साक्ष्य छुपाने की नियत से बैग में पैक करके नाले के पास फेंक दिया गया होगा। शव की शिनाख्त हो सके, इसलिए बरादमगी की सूचना सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर के सभी पुलिस थानों में दे दी गई है। पुलिस शव की शिनाख्त की कोशिशों के साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है।