logo

स्मृति सभा : भाकपा ने प्रगतिशील लेखक और नेता खगेंद्र ठाकुर को किया याद, कहा- खलेगी हमेशा कमी

khagendr_thakur.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाकपा ने प्रगतिशील लेखक और नेता खगेंद्र ठाकुर की पुण्यतिथि पर राज्य कार्यालय में गोष्ठी की। जिसमें कार्यालय सचिव सह जिला मंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के जीवन भर समर्पित कार्यकर्ता रहे डॉ खगेन्द्र ठाकुर ने अपने प्रचुर लेखन से हिंदी साहित्य को समृद्ध किया। हिंदी आलोचना में उनका नाम प्रतिष्ठित है। नए लेखको  को आगे बढ़ाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

 

उन्होंने बताया कि खगेंद्र ठाकुर प्रलेस, इप्टा, इसकफ़ ,बिहार श्रमिक  पत्रकार यूनियन, विश्विद्यालय  शिक्षक  जैसे संगठनों से जुड़े हुए थे। उनका जीवन सरल  और सादगी से भरा हुआ था। झारखंड उनकी जन्म भूमि थी।   राजद के राजेश यादव ने कहा कि खगेन्द्र ठाकुर ने देश मे  झारखंड  का नाम रौशन किया है।
 

 

श्रमजीवी पत्रकार संघ के संयोजक सुनील सिंह ने कहा कि खगेन्द्र ठाकुर ने कई युवा पत्रकारों को लेखनी में सहयोग प्रदान किया। समाज के प्रति पत्रकारों को उनके दायित्व के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया। श्रद्धांजलि सभा में मेहुल मृगेंद्र, पॉवेल कुमार,मनोज श्यामल , मनोज,अमरेश, संजीत ओबीसी मोर्चा के नागेंद्र चौधरी, राहुल वर्मा बाटुल सहित कई लोग शामिल हुए।