logo

मछली पकड़ने गए तीन भाइयों की डूबने से मौत, पालतू कुत्ते की मौत बना रहस्य

मछली पकड़ने गए तीन भाइयों की डूबने से मौत, पालतू कुत्ते की मौत बना रहस्य
द फॉलोअप टीम, महाराष्ट्र:

सांगली में मछली पकड़ने गए तीन भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इन तीनों के साथ इनके कुत्ते का भी शव मिला है।  पुलिस के मुताबिक, घाणंद झील में टेंभू बांध का पानी बरसात से पहले छोड़ा जाता है। अभी यह लगभग फुल हो गया है। रविवार को तीनों दोपहर 3 बजे मछली पकड़ने गए थे। मृतकों में विजय अंकुश वन्मने, आनंद अंकुश वन्मने, वैभव लहू वन्मने शामिल है। 


एक को बचाने में तीनों भाई डूब गये
मिली जानकारी के मुताबिक अंकुश वन्मने मछली पकड़ने के लिए पानी में घुसा था।  पानी में पैर फिसलने से वो डूबने लगा। इन्हें डूबता कुछ दूर बैठे वैभव लहू वन्मने ने भी छलांग लगा दी। एक को बचाने तीनों डूबने लगे और इससे पहले की कोई मौके पर पहुंचता तीनों डूब चुके थे। पुलिस इसे दुर्घटना मानकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।  कुत्ते की भी डूबने से हुई मौत के बाद अब इस मामले में सवालिया निशान है। 

लोगों को पहले कुत्ते के शव दिखा
काफी शाम तक जब लड़के घर नहीं पहुंचे तो परिवार और पड़ोसियों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। रात में झील में पास उनकी कपड़े और चप्पल मिले। कुछ देर तलाशी के बाद उन्हें उनके  कुत्ते 'लुसी' का शव पानी में तैरता दिखा। परिजनों ने पुलिस स्टेशन जाकर मामला दर्ज करवाया। तब तहसीलदार सचिन मुलिक और पुलिस निरीक्षक भानुदास निंभोरे मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया।

सोमवार को मिला तीनों का शव
पुलिस व ग्रामीणों ने रविवार को पूरी रात शव की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार दोपहर को एक का शव पानी में तैरता हुआ दिखा। उसके बाद तीनो का शव एक एक कर बरामद हुआ। तीनों भाई की मौत पानी में डूबने से हुई लेकिन कुत्ते की मौत अभी भी रहस्य है।