logo

सिमडेगा मामला  : दीपक प्रकाश का एलान- जब तक संजू की पत्नी को न्याय नहीं मिल जाता, भाजपा चुप नहीं बैठेगी

dipak_with_sanju_family.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सिमडेगा मामले में पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि भारतीय जनता पार्टी उनके न्याय की इस लड़ाई में हमेशा साथ खड़ी है और जब तक यह लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को संजू प्रधान की ह’त्या का जवाब देना होगा। बता दें कि आज मृ’तक संजू प्रधान के परिवार ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यलय में अध्यक्ष दीपक प्रकाश से मिलकर पूरी घटना को विस्तार से बताया है। 

भाजपा अध्यक्ष से मिलने में शामिल रहे

प्रतिनिधि मंडल में ओम प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष, सिमडेगा नगर परिषद, सपना कुमारी, संजू प्रधान की पत्नी, धनमैत देवी, संजू प्रधान की माँ, आरती देवी, ( सपना कुमारी की बड़ी बहन), दिलेश्वर सिंह, भोक्ता समाज के संरक्षक, उमेश सिंह, रमेश सिंह और सोनी वर्मा शामिल थे। 

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल से मिला पीड़ित परिवार, CBI जांच की मांग

राज्यपाल ने इस मामले की सीबीआई जांच करवाने का दिया आश्वासन: अमर बाउरी

इधर,  मामले की जांच को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में मृ’तक संजू प्रधान की पत्नी, पत्नी की बहन, मृतक की मां एवं सिमडेगा नगर परिषद के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू सहित एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन में राज्यपाल से भी मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सिमडेगा हत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग राज्यपाल से की। राज्यपाल ने इस मामले की सीबीआई जांच करवाने का दिया आश्वासन दिया है।