logo

दीपक प्रकाश ने कहा - सत्ता में भरे पड़े है बालू तस्कर

3112news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
घाटशिला जिला के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सोमवार को घाटशिला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। दीपक प्रकाश ने मुख्यीमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने कभी संघर्ष नहीं किया। उनके परिवार में सिर्फ गुरुजी ने झारखंड आंदोलन के लिए संघर्ष किया। हेमंत सोरेन ने आज तक कभी सड़क पर उतर कर संघर्ष नहीं किया है। वे गुरुजी के किये गए कार्यों का क्रेडिट हेमंत लेते हैं। 

सत्ता में भरे पड़े है बालू तस्कर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उलगुलान की बात करते हैं। शिबू सोरेन के अलावे उनके परिवार में किसी ने संघर्ष नहीं किया। हेमंत सोरेन उलगुलान की बात कह कर  हास्यास्पद बनने का काम कर रहे हैं। झारखंड का ऐसा कोई जिला नहीं है जहां बालू की तस्करी नहीं हो रही हैं। बालू तस्करी में सत्ताधारी दल के लोग शामिल हैं। बालू तस्करी के मामले में पूर्वी सिंहभूम जिला भी अछूता नहीं हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में गो तस्करी के अवैध धंधे चल रहे हैं।