logo

तीन विधायक-तीन अंदाज: अंबा घोड़े पर चढ़कर तो दीपिका पांडेय सहिया के वेश में पहुंची विधानसभा, पुष्पा देवी ने दिया धरना

6122news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। झारखंड में भी अलग-अलग विभागों में महिला दिवस मनाया जा रहा है। रांची रेलवे स्टेशन की पूरी जिम्मेदारी ही महिलाओं को दी गयी। इस बीच महिला दिवस का सबसे अलग नजारा झारखंड विधानसभा परिसर में दिखा। झारखंड के अलग-अलग विधानसभा सीट से आने वाली तीन विधायकों के कारनामें खूब चर्चा हो रही है। तीनों ने ऐसा काम किया किया कि सुर्खियों में आ गयीं। 

तीन महिला विधायकों का अनोखा अंदाज
मामला झारखंड विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन विधानसभा परिसर में बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय और छतरपुर से बीजेपी विधायक पुष्पा देवी का अलग अंदाज दिखा। ये तीनों विधायकों की गतिविधि चर्चा का विषय बनी हुई है। सवाल है कि इन्होंने ऐसा क्या किया कि सुर्खियां बन गयीं। पूरा माजरा क्या है। चलिये जानते हैं। 

घोड़े पर सवार होकर पहुंची थी अंबा प्रसाद
अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए पहचानी जाने वाली बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का महिला दिवस के दिन निराला अंदाज दिखा। अंबा प्रसाद अपने आवास से विधानसभा तक घोड़े पर सवार होकर आईं। अंबा घोड़े पर सवार होकर आगे-आगे चल रही थीं और उनका पूरा काफिला उनके पीछे चल रहा था। अंबा ने बताया कि ये घोड़ा उन्हें अंतरर्राष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्डी कर्नल रवि राठौड़ ने दिया है। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घोड़े के साथ विधानसभा के अंदर तक नहीं जाने दिया। 

सहिया के वेश में सदन पहुंची दीपिका पांडेय
महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय महिला दिवस के दिन सहिया की वेश-भूषा में विधानसभा पहुंची। दीपिका पांडेय ने सहिया की तरह ही साड़ी पहन रखी थी। दीपिका पांडेय से जब इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सहिया की समस्या की तरफ लोगों का ध्यान दिलाने के लिए उन्होंने उनकी तरह साड़ी पहनी है। महिला दिवस के दिन मैं चाहती हूं कि सरकार सहिया की मांगों पर गौर करें और उसका समाधान करें। वहीं छतरपुर से भारतीय जनता पार्टी की विधायक पुष्पा देवी सदन के बाहर धरने पर बैठ गयीं। विधानसभा में इस बात की काफी चर्चा रही।