logo

रक्षा अनुसंधान और विकास परिषद बना रहा अस्थायी हॉस्पिटल, कोरोना मरीजों का होगा इलाज

रक्षा अनुसंधान और विकास परिषद बना रहा अस्थायी हॉस्पिटल, कोरोना मरीजों का होगा इलाज
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच रक्षा अनुसंधान और विकास परिषद (डीआरडीओ) आगे आया है। डीआरडीओ देश के अलग-अलग शहरों में ऑक्सीजन सिलेंडर और आईसीयू बेड से युक्त हॉस्पिटल तैयार करवा रहा है। डीआरडीओ ने वाराणसी, अहमदाबाद और लखनऊ में अस्थायी हॉस्पिटल तैयार करवाया है। 

इन शहरों में बन रहा अस्थायी हॉस्पिटल
डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने रक्षा मंत्रालय की बैठक में बताया कि संस्था की तरफ से लखनऊ में 400 बेड का, वाराणसी में 750 बेड का और अहमदाबाद में 900 बेड का हॉस्पिटल स्थापित करने पर काम किया जा रहा है। हॉस्पिटल तैयार होते ही आमजनों के इलाज के लिए खोल दिया जाएगा। 

सिविल प्रशासन की सहायता के लिए
रक्षा मंत्रालय की बैठक में एएफएमएस, डीआरडीओ, डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स, आयुध निर्माणी बोर्ड और रक्षा मंत्रालय से संबंधित विभागजों जैसे की राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा किए जा रहे उपायों के बारे में बताया जा रहा है। ये सभी संस्थायें अस्थायी हॉस्पिटल की स्थापना के लिए आगे आ रही है। देश में कई सरकारी और निजी हॉस्पिटल में बेड और ऑक्सीजन की कमी हो गयी है। 

राजनाथ सिंह ने की प्रगति की समीक्षा
बैठक में राजनाथ सिंह ने कोविड के इलाज के लिए बनाए जा रहे हॉस्पिटल की प्रगति की समीक्षा की। रक्षा मंत्रालय ने डीपीएसयू, ओएफबी और डीआरडीओ द्वारा सिविल प्रशासन और राज्य सरकारों की सहायता के लिए शीघ्रता से ऑक्सीजन सिलेंडर और अतिरिक्त बेड उपलब्ध करवाने के लिए युद्धस्तर पर काम करने की अपील की है। उन्होंने संस्थाओं से मदद की अपील की है।