logo

Khunti : MPW स्वास्थ्य कर्मी के साथ हुए अभद्र व्यवहार पर एसडीओ खूंटी की बर्खास्तगी की मांग 

2908310b-26af-4794-93ab-380b3cc49204.jpg

द फॉलोअप टीम, खूंटीः
रेफरल हॉस्पिटल तोरपा मे सोमवार को हुई घटना के विरोध में आज खूंटी के सभी mpw ने कार्य का बहिष्कार किया। सोमवार को अनुमंडल अधिकारी खुंटी ने mpw स्वास्थ्य कर्मी पवन कुमार के साथ अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। उन्हें राइफल के बट से मारने तक कि बात कही थी। इस बात का राज्य संघ ने विरोध किया है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विभाग और सरकार को 3 दिनों का समय देते हुए चेतावनी दी है कि अगर अनुमंडल अधिकारी खूंटी पर कार्रवाई नहीं की जाती है और mpw कर्मियो की मांगों पर निर्णय नहीं लिया जाता है तो 15 तारीख से काम का बहिष्कार किया जाएगा। इसकी जानकारी राज्य के महासचिव कार्तिक उरांव और कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार ने दी है। 


 

बर्खास्तगी की मांग 
कर्मचारी संघ के महासचिव ने अनुमंडल पदाधिकारी खूंटी के खिलाफ मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय सचिव से कठोर करवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होने कहा कि अनुबंध के कर्मचारी के साथ लगातार इस तरह का शोषण होता रहा है लेकिन एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ इसका पुरजोर विरोध करता है। वहीं दूसरी ओर झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी खूंटी को तत्काल बर्खास्त करने का मांग किया गया है। जब तक अनुमंडल पदाधिकारी को बर्खास्त नहीं किया जाएगा पूरे झारखंड के अनुबंध कर्मी काम कार्य बहिष्कार रखेंगे।