logo

धोनी की बेटी के खिलाफ घृणित टिप्पणी के बाद ट्रोलर को जल्द पकड़ने की मांग, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

1712news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद रांची पुलिस ने धोनी के सिमलिया स्थित फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी है। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की नाकामी को लेकर सोशल मीडिया ट्रोल्स पर किसी ने उनकी पांच साल की बेटी के ऊपर बहुत ही आपत्तिजनक जैसी घृणित धमकी दी है। धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर यह धमकी मिली। इस घृणित धमकी के बाद धोनी के फेन्स ने सोशल मीडिया पर अब जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

धोनी के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई
मिली जानकारी के अनुसार कई फेंस ने इस गंदी मानसिकता वाले ट्रोलर को जबरदस्त तरीके से लताड़ा गया है। वहीं, इस धमकी के बाद रांची पुलिस सतर्क हो गई है। धोनी के सिमलिया स्थित फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सिमलिया इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। साथ ही धोनी के घर के बाहर स्टैटिक फोर्स की प्रतिनियुक्ति भी कई है।

ट्रोलर बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा
अभद्र टिप्पणी करनेवाले को पुलिस की चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही ऐसा कमेंट करनेवाला शख्स कानून की गिरफ्त में होगा। रांची पुलिस ने कहा है कि कानून के हाथ लंबे हैं,  और जल्द ही शख्स सलाखों के पीछे होगा।

धौनी के फैंस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
सोशल मीडिया पर धौनी की ओर से जवाब देने के लिए उनके फैंस सामने आ गये हैं और उनके हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। धौनी के योगदान को याद कराकर ट्रोल करनेवालों को आईना दिखा रहे हैं। धौनी के फैंस ने ट्रोलर्स को उनकी गंदी सोच के लिए धिक्कारा है। 

ट्रोलर को जल्द पकड़ने की मांग
बता दें कि धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर धमकी मिलने के बाद देश भर के लोगों में आक्रोश है। पीएम तक से इसकी शिकायत की गई है। ये काफी परेशान करनेवाली बात है कि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की नाकामी को लेकर सोशल मीडिया ट्रोल्स पर किसी ने उनकी पांच साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने जैसी घृणित धमकी दी है। पुलिस को जल्द वैसे ट्रोलर का चेहरा देश के सामने लाना चाहिए।