logo

भाजपा के गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे को हटाने की उठी मांग

5611news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
भाजपा की गिरिडीह जिला इकाई में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के अध्य्क्ष और मंत्री के विरुद्ध नाराजगी अब सतह पर आ गई है। बुधवार को बोडो स्थित ब्रह्मऋषि धर्मशाला में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बैठक की। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे की बर्खास्तगी जल्द से जल्द करने की मांग उठी। बैठक की अध्यक्षता एंथोनी स्वामी ने की जबकि संचालन अरुण राणा ने किया। 

यह भी पढ़ें
  • गिरिडीह भाजपा इकाई के कार्यकर्ता और नेताओं में मतभेद की खबर

प्रदेश नेताओं से मिलकर रखेंगे बात
बैठक में तय हुआ कि जल्द ही रांची जाकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में वे अपनी बात रखेंगे। एंथोनी रवानी ने कहा कि 12 दिसंबर को प्रखंड कमेटी का मुफ्फसिल क्षेत्र में घोषणा की गई थी। जिसमें जिला अध्यक्ष ने अनियमितता बरती थी। साथ ही मंडल अध्यक्ष का पदभार मनोज यादव को सौंपा गया था। लेकिन मनोज यादव का भारतीय जनता पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। जिसके लिए हम लोगों की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किया गया। बैठक में कहा गया कि बीजेपी नेता लक्ष्मण स्वर्णकार को पार्टी में मान सम्मान मिलना चाहिए। 


बैठक में रहे शामिल
बैठक में भगीरथ मंडल, गोपाल विश्वकर्मा, जय मंगल राय, रंजन कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश सिंह, सत्येंद्र रावत, टिंकू वर्मा, घनश्याम वर्मा, संदीप कुमार गुप्ता, जगन्नाथ यादव, दिलचंद प्रसाद वर्मा, सुरेश कुमार, अजीत कुमार, रंजीत कुमार, अनिल कुमार कुशवाहा, महिला मोर्चा की नीतू शोला, किरण पांडे, रीना देवी, बेबी कुमारी, बीना देवी, लता बर्मा, सरिता देवी आदि शामिल हुईं।