logo

देवर ने भाभी को घर से किया बाहर, नौ बेटियों के साथ महिला भटक रही दरबदर

9047news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा:

बरडीहा के नावाडीह गांव में देवर ने अपनी भाभी को घर से बाहर निकाल दिया। महिला के नौ बच्चे हैं। अब वो उन बच्चों के साथ सड़क पर आ गई है। आरोपी देवर अजय सिंह का कहना है कि वह उसका घर है इसलिए अपनी भाभी और उसके बच्चों को नहीं रहने देगा। जिस घर मे आंति देवी अपने बच्चों के साथ रहती थी वह कच्चा मकान था उसे भी अजय ने तोड़ दिया। जबकि पीड़ित महिला का पति संजय सिंह बाहर कमाने गया हुआ है। महिला दर-दर भटकने को मजबूर है। 

पहले भी कर चुकी है शिकायत
पीड़ित महिला आंति देवी का कहना है कि‍ उसका देवर पहले से ही उसके साथ बुरा बर्ताव करता आया है। शराब पीकर घर आया करता है और अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। उसके साथ काफी गाली-गलौज किया करता है।  आंति देवी ने पहले भी बरडीहा थाना को सूचना भी दी थी लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद अजय सिंह ने 18 मई को ही मकान को तोड़ कर उसे घर से बाहर निकाल दिया और अब वह दर-दर की ठोकर खा रही है नौ बच्चियों को लेकर विद्यालय में शरण लेने को मजबूर है।