logo

DGP नीरज सिन्हा मेडिका हॉस्पिटल में हुए एडमिट, पत्नी भी भर्ती

7781news.jpg
द फॉलोअप रांची:

झारखंड के डीजीपी (DGP) नीरज सिन्हा को रांची में मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। वो कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। संक्रमित होने के सात दिन बाद उनको अस्पताल में एडमिट किया गया। बता दें कि उनकी पत्नी को भी एडमिट किया गया है। DGP 19 अप्रैल को संक्रमित हुए थे। डॉक्टरों का कहना है कि वह ठीक है। जीएम अनिल शर्मा का कहना है कि उनका बुखार नही उतर रहा है। उनको लूज़ मोशन भी शुरू हो गए हैं।

रांची में कई पुलिस अधिकारी संक्रमित
डीजीपी (DGP) ने बताया है उनका ठीक से इलाज चल रहा है। वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। पुलिस मुख्यालय में DGP, IG प्रोविजन प्रभात कुमार सहित झारखंड पुलिस के लगभग 300 पुलिस पदाधिकारी व जवान कोरोना से संक्रमित हैं। सबका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों को व्यवस्था संभालने के लिए लोगों के बीच जाना पड़ता है। कई लोगों से मुलाकात होती है। पुलिस अधिकारी भी कोरोना के खिलाफ जंग में फ्रंटलाईन वर्कर्स हैं। उनको हमेशा खतरा बना रहता है।

कई मोर्चों पर संघर्ष करते हैं पुलिसकर्मी
पुलिस अधिकारियों को शहर में लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाना होता है। कई बार संक्रमित व्यक्ति की मौत हो जाने पर उसकी अंत्येष्टि में सहयोग करना पड़ता है। हॉस्पिटल की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है। पेट्रोलिंग में जाना होता है। कई बार पुलिसकर्मी किसी कोरोना संक्रमित कैदी के संपर्क में आने से भी संक्रमित हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में उनके संक्रमित हो जाने का चांस बना रहता है। पुलिस अधिकारियों को अधिक सतर्कता बरतनी होगी।