logo

धोनी का ध्यान अब डेयरी फार्म और ऑर्गेनिक खेती पर, टमाटर-दूध से हो रही है लाखों की कमाई

2776news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
ये किसने सोचा था कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी संन्‍यास के बाद डेयरी फार्म के साथ-साथ ऑर्गेनिक खेती भी करेंगे। शायद ही कोई भारतीय क्रिकेटर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खेती-किसानी की ओर अपना कदम बढ़ाया होगा। हालांकि धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहले ही फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख चुके हैं। 



धुर्वा में 55 एकड़ जमीन में हो रही है फार्मिंग 
बताया गया कि धुर्वा स्थित सेम्बो में 55 एकड़ में जमीन में फार्मिंग हो रही है, जिसमें डेयरी फार्म के साथ-साथ ऑर्गेनिक खेती भी हो रही है। धोनी के फार्म हाउस में मौसमी सब्जी का उत्पादन होने लगा है और बाजारों में इसकी खपत भी होने लगी है। लाखों की कमाई भी हो रही है।  अभी उनके फार्म हाउस पर फूल गोभी, पत्ता गोभी, टमाटर, ब्रोकली की खेती हो रही है, जिसमें अभी टमाटर का उत्पादन हो रहा है। बताया गया कि धोनी के फार्म हाउस में हर दिन 80 किलो टमाटर टूट रहा है। टमाटर की बाजार में काफी डिमांड है।  

सब्जी का कारोबार शिवनंदन यादव के जिम्‍मे
सब्जी का कारोबार और धोनी के फार्म हाउस की देखरेख शिवनंदन और उनकी पत्नी सुमन यादव के जिम्‍मे है। शिवनंदन का कहना है कि फार्मिंग से अब तक लाखों रुपए की कमाई हो चुकी है। ये पैसे धोनी के अकाउंट में पहुंच रहे हैं।  वह बताते हैं कि धोनी अपने फार्म हाउस की उत्पादित सब्जी और डेयरी फार्म से काफी खुश हैं। शिवनंदन ने बताया कि धोनी जब भी धोनी रांची में रहते हैं, तो हर दो-तीन दिन पर अपने फार्म हाउस को देखने जरूर आते हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से सब्जी का ऑर्गेनिक रूप से उत्पादन हो रहा है। उन्होंने बताया कि आनेवाले 1 सप्ताह में धोनी के फार्म हाउस की उत्पादित गोभी का भी रांची के लोग स्वाद ले सकेंगे। धोनी डेयरी फार्म में रखी गई गायों के पास भी आकर कुछ पल जरूर बिताते हैं। वे उनके काम से बहुत संतुष्ट हैं।


 
रोजाना 300 लीटर दूध का उत्पादन 
धोनी के फार्म हाउस में रोजाना लगभग 300 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है और इनका दूध सीधे बाजार में बिक रहा है। 55 रुपये किलो दूध का भाव रखा गया है जो कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है। धोनी ने भारतीय नस्ल की साहीवाल और फ्रांस की नस्ल की फ्रीजियन गाय को रखा है। यह सभी पंजाब से लाई गई हैं। धोनी की गोशाला में फिलहाल 70 गाय हैं। समझा जाता है कि धोनी कुछ दिन बाद फार्मिंग के क्षेत्र भारत में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर सकते हैं।