logo

"वर्क फ्रॉम होम और चला तो टूट जाएगी शादी! उनको ऑफिस बुलाइये", महिला ने पति के बॉस को लिखा खत

"वर्क फ्रॉम होम और चला तो टूट जाएगी शादी! उनको ऑफिस बुलाइये", महिला ने पति के बॉस को लिखा खत

द फॉलोअप टीम, रांची:

कोरोना काल में लगभग लोगों के काम वर्क फ्रॉम होम हो गए थे। हालांकि लोग अब ऑफिस जाकर काम कर रहे हैं लेकिन अब भी कुछ लोग वर्क फ्रॉम होम में ही हैं। शुरू में जब वर्क फ्रॉम होम का सिस्टम शुरू हुआ था तो लोगों को काफी अच्छा लग रहा था लेकिन जैसे-जैसे समय बीता वर्क फ्रॉम होम लोगों को मुश्किल लगने लगी। घर में पत्नियां अपने पति से परेशान होने लगी।

पत्नियों का कहना है कि घर में रहकर काम करने के दौरान लोग अपने घर वालों से तरह-तरह से परेशान करने लगे हैं। कोई अधिक चाय-कॉफी पीता है तो कोई ज्यादा खाना खाता है। ऐसा ही एक ट्वीट इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमे पत्नी  ने अपना दुःख पति के बॉस को सुनाया है। महिला ने पति के बॉस से अपील की है कि उन्हें वापस बुला लें। 

शादी टूट जाएगी 
सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। लेटर एक पत्नी ने अपने पति के बॉस को लिखा है। पत्नी ने कुछ इस तरह लिखा लेटर 

 

"डियर सर,
मैं आपके कर्मचारी मनोज की पत्नी हूं। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि मेरे पति को अब ऑफिस आकर काम करने की परमिशन दी जाए। वह वैक्सीनेटेड हैं और कोरोना के सभी प्रोटोकॉल फॉलो करेंगे। अब और अगर वर्क फ्रॉम रहा तो हमारी शादी टूट जाएगी। वो दिन में 10 बार कॉफी पीते हैं। कमरों को गंदा करके छोड़ देते हैं। बार बार खाना मांगते हैं। यहां तक कि मैंने काम से संबंधित कॉल्स के दौरान उन्हें सोते हुए देखा है। मेरे पास पहले से ही दो बच्चे के देखभाल की जिम्मेदारी है। ऐसे में बस आपका सहयोग चाहती हूं ताकि मेरी ‘मानसिक शांति’ लौट सके। 

 

लोग दे रहे प्रतिक्रिया 
इस लेटर को  बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक कैप्शन भी लिखा है " मैं इन्हे क्या जवाब दूं पता नहीं "साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी डाली है। अब इस लेटर के वायरल होते ही लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग तो अपना दुःख साझा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यही सेम उनके घर का भी हाल है। 

महिलाओं ने साझा किया दर्द
कई महिलाओं ने भी कमेंट किया और कहा कि वो भी इस दौर से लंबे समय तक गुज़री हैं, इसलिए वो इस महिला का दर्द समझ सकती हैं। एक यूज़र ने लिखा, "ये सच में एक समस्या है। सिर्फ एक शादी-शुदा कपल के लिए नहीं बल्कि परिवारों में भी ऐसा देखा जाता है। वहीं एक और यूज़र ने लिखा पिछले एक साल से ठीक ऐसी स्थिति मेरे घर में थी।