logo

पटमदा के पांच गांव में समर्पण कार्यक्रम के तहत बाल कल्याण संघ ने किया सूखा राशन का वितरण

8584news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
बाल कल्याण संघ रांची के द्वारा राज्य संसाधन केंद्र एवं बाल कल्याण आश्रम के सहयोग से पटमदा प्रखंड के 5 गांव में मंगलवार को सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत सूखा राशन, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लेने की अपील की गई। 

ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन को लेकर भय
प्रखंड विकास पदाधिकारी शंकराचार्य सामद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन को लेकर एक भय का माहौल बना हुआ है। इस माहौल से लोगों को निकालने में संस्थान अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में बाल कल्याण संघ द्वारा किया जा रहा यह कार्यक्रम सराहनीय है। जिन जगहों पर प्रशासन नहीं पहुंच पा रहा है उन जगहों पर संस्थान के कर्मियों द्वारा ऐसे कार्यक्रम को करना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने बाल कल्याण संघ को धन्यवाद दिया।

वैक्सीन के लिए किया जाएगा प्रेरित
इस कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि बाल कल्याण संघ के सचिव संजय मिश्रा के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण लोगों के बीच सूखा राशन, दवा और मास्क का वितरण किया जाएगा। साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन के प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए संस्थान के द्वारा स्थानीय भाषा में माइकिंग के माध्यम से लोगों को वैक्सीनेशन के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 1 माह तक लगातार विभिन्न गांव में बाल कल्याण आश्रम के माध्यम से किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के कुप्रभाव को बताया जा सके। और लोगों में जन जागरूकता लाते हुए वैक्सीनेशन लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया जा सके।

इन क्षेत्रों में बांटा गया सामान
मंगलवार को बाल कल्याण संघ के ने पटमदा प्रखंड कांकेडीह, कांसीडीह, ओपो, लड़ाई डूंगरी, रानी झरना गोबरघुसी आदि जगहों पर सूखा राशन का 55 पैकेट वितरित किया। साथ ही लोगों को सरकार द्वारा निर्देशित दिशानिर्देशों को पालन करने का सुझाव दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ,पटमदा अंचल पदाधिकारी, इसके अलावे राज्य संसाधन केंद्र के ओमप्रकाश तिवारी, प्रमोद कुमार मिश्र, अनिता कुमारी, गुड्डू किसान, आशा कुमारी मौजूद रहीं