द फॉलोअप टीम, गाजीपुर:
कुत्तों की वफादारी की कहानी हम आये दिन सुनते हैं। कई बार इसका जीता जागता उदाहरण भी हम देख लेते हैं कि किस तरह से कुत्ते हमारे घर के साथ साथ हमारी जान की भी रखवाली करते हैं। कुत्ते की वफादारी पर एक फिल्म भी बनी है तेरी मेहरबानियां, जिसमें कुत्ता अपने मालिक के मौत का बदला लेता है। कुत्ते की वफ़ादारी से जुड़ा ही एक ताजा मामला आया है गाजीपुर से। भदोही जनपद और औराई कोतवाली क्षेत्र के रामपुर से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आयी है। यहां एक कुत्ते ने अपने मालिक को बचाने के लिए कूद की जान गवा दी। दरअसल औराई क्षेत्र के रामपुर के एक चिकित्सक ने अपने आवास पर दो पालतू कुत्ता रखा था एक का नाम था शेरू और दूसरे का कोको। देर रात मुख्य गेट पर चौकीदार के साथ दोनों कुत्ते भी मौजूद थे। तभी वहां एक जहरीला सांप घर में घुसने लगा तो दोनों ही कुत्ते अलर्ट हो गए शेरु और कोको की नजर उस पर पड़ी और दोनों भौकनें लगे। लेकिन सांप भी घर घुसने की जिद्द पर अड़ गया था। फिर क्या दोनों कुत्तों और सांप के बीच घंटे भर लड़ाई चली। लड़ाई में कुत्तों ने सांप के टुकड़े टुकड़े कर दिए। और कुछ देर बाद दोनों ने खुद भी दम तोड़ दिया।

खूब रोये मालिक
जहरीला सांप 5 फीट का था। कुत्तों ने पहले सांप को रोकना चाहा। चौकीदार गुड्डू को दोनों कुत्तों को बचाने के प्रयास करता रहा लेकिन दोनों पर सांप को हराने की धुन सवार थी। सांप के क्रोध को देखकर चौकीदार की भी हालत खराब हो गई और दहशत के आगे वहां से कदम पीछे हटाना पड़ा। लेकिन कुत्तों ने आखिर तक लड़ाई नहीं छोड़ी। सांप और कुत्तों की जंग से हालात बिगड़ते देख चौकीदार ने भी मालिक को मौके पर बुला लिया। लेकिन कुत्ते सांप से लगातार भिड़ते रहे कुत्तों ने सांप को परास्त करते हुए उसके दो अलग-अलग हिस्सों में कर दिया। डॉक्टर को बुलाया गया लेकिन जब तक कुत्तों का इलाज करते तब तक दोनों परिसर में ही गिर पड़े और कुछ देर बाद दोनों कुत्तों की मौत भी हो गई।

खूब रोये परिजन
वफादार कुत्तों की कुर्बानी पर परिवार के लोग भी खूब रोए। जिसको भी यह वफादारी की दास्तान पता चली सभी बेजान पड़े दोनों कुत्तों को देखकर भावुक हो रहे थे। चौकीदार के चिल्लाने और चीखने के बाद आसपास काम कर रहे ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वफादार कुत्तों को देखकर सभी अवाक रह गए। अपने मालिक को बचाने वाले कुत्तों की मौत की खबर परिवार पहुंची तो उनकी पत्नी और बच्चे शेरू और कोको की कुर्बानी को लेकर खूब रोए। इस परिवार को अपने परिवार की मुखिया की जान बचाने की इतनी खुशी है। उतना ही अपने पालतू कुत्ते शेरु और को कुर्बानी पर दुख भी है। परिवार ने सुबह दोनों की मौत के बाद नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार कर दिया।