logo

बुख़ार से पीडित मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, हालत स्‍थिर

बुख़ार से पीडित मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, हालत स्‍थिर

द फॉलोअप टीम,दिल्‍ली:

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। उन्‍हें बुख़ार है। वह एम्‍स में भर्ती किए गए हैं। वरिष्ठ डाॅक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। एम्स की ओर से जारी बयान  में कहा गया है कि डाॅ मनमोहन सिंह अपनी बुखार की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। लेकिन उनकी स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। जबकि कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि वे रुटीन चेकअप के लिए उन्‍हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। उनकी स्थिति स्थिर है।

 

रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में

इधर,  कांग्रेस के सचिव प्रणव झा ने ट्‌वीट के मार्फत से जानकारी दी है कि मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर कुछ अफवाहें फैल गयी हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। रुटीन चेकअप के लिए उन्‍हें एम्‍स ले जाया गया है। यदि जरूरत होगी तो हम उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देंगे। उनके स्वास्थ्य को लेकर मीडिया ने जो चिंता जतायी है हम उसके लिए उनका धन्यवाद कहते हैं।