द फॉलोअप टीम, औरैया:
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के कोतवाली बिधूना क्षेत्र के गांव भाईपुर में आज एक अजीबों गरीब घटना घटी। एक मछुआरे के जाल में मछली की जगह डेढ़ मीटर लंबा अजगर फंस गया। जाल निकालने पर अजगर को देखते ही मछुआरे सहम गए। इसकी सूचना बिधूना कोतवाली पुलिस व वन विभाग को दी गई। वन विभाग ने अजगर को बीहड़ के जंगल में छोड़ दिया।

30 किलो का था अजगर
कुछ लोग ग्रामीण मंगू लाल कश्यप के तालाब में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। वह जाल को तालाब में छोड़ चले गए थे जब दोपहर में लौटे तो देखा जाल में अजगर का बच्चा है। मौके पर वन विभाग अछल्दा से वन रक्षक गौरव मिश्र व बृजभूषण पहुंचे। उनके साथ कोतवाली पुलिस भी पहुंची थी। गौरव मिश्र ने बताया कि मछली को पकड़े वाले जाम में अजगर फंस गया था। जाल से उसे मुक्त करा जंगल में छोड़ दिया गया है। लंबाई के अनुसार वह अजगर का बच्चा है। वजन लगभग 30 किलो था।