logo

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी चालक पर दलित महिला ने यौन शोषण और रु 7लाख हड़पने का लगाया आरोप

9642news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के चालक पर यौन शोषण का आरोप लगा है। कदमा थाना क्षेत्र की एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। दलित महिला ने निचली अदालत ने शिकायत दर्ज कार्रवाई। जिसके बाद कार्रवाई का आदेश दिया गया है। आरोपी का नाम मुन्ना सिंह बताया जा रहा है। चालक मुन्ना सिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने, गर्भपात कराने और धोखाधड़ी कर सात लाख रुपये हड़पने का आरोप है। 

कैसे मुलाकात हुई मुन्ना सिंह से 
महिला 2012 में अपने पति के खिलाफ कोर्ट में तलाक लेने के लिए केस लड़ रही थी। उसी समय उसकी मुलाक़ात स्वास्थ्य मंत्री के निजी चालक मुन्ना से हुई थी। दोनों की काफी नजदीकियां बढ़ीं।  आरोपी मुन्ना ने लड़की के साथ शारिरिक संबंध बनाया। पीड़िता की इस शिकायत पर  न्यायालय ने कदमा थाना की पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करने आदेश दिया है। 

अश्लील वीडियो भी बनाया 
मुन्ना ने महिला के साथ अश्लील वीडियो भी बना लिया।  जिसे बाद में वायरल करने की धमकी देकर उसने महिला के साथ बार बार यौन शोषण किया।  पीड़ित महिला के मुताबिक़ आरोपी शादी का झांसा देकर उसे झारखंड के अलग-अलग जिलों में ले जाकर उसके साथ यौन शोषण करता रहा। आरोपी महिला को  पुरी, उज्जैन, देवघर और रांची भी ले गया है।