logo

अमेरिका में मिला बत्तख की आकार वाला डायनासोर का कंकाल, अब तक की विश्व प्रसिद्ध खोज 

अमेरिका में मिला बत्तख की आकार वाला डायनासोर का कंकाल, अब तक की विश्व प्रसिद्ध खोज 

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
अमेरिका के मिसौरी में पुरातत्वविदों ने एक किशोर डक-बिल्ड डायनासोर के कंकाल के अवशेष ढ़ुंढ निकाले हैं।  इस खोज को 'विश्व प्रसिद्ध' करार दिया गया है। पैलियोन्टोलॉजिस्ट गाय डारो और उनकी टीम ने एक पैरोसॉरस मिसौरीन्सिस के कंकाल का पता लगाया है। अवशेषों को पूरी तरह से सुरक्षित किए जाने तक स्थान को गुप्त रखा जाएगा। डारो ने बताया है कि बत्तख जैसे मुंह वाला डायनासोर का अनुमानित आकार लगभग 25-30 फीट लंबा था। मिसौरी की स्टेट वेबसाइट के अनुसार इसे राज्य का आधिकारिक डायनासोर माना जाता है। यह एक विश्व प्रसिद्ध खोज है।

डायनासोर के अवशेष मिले 
खोजे गए अवशेषों को पहले ही सैंट जेनेवीव म्यूजियम लर्निंग सेंटर भेज दिया गया था। उसके बाद एक फील्ड म्यूजिम से एक क्यूरेटर अन्य शोधकर्ताओं के साथ साइट पर पहुंचे तो उन्हे ठीक बगल में एक वयस्क Parrosaurus Missouriensis मिला। फील्ड म्यूजियम में डायनासोर के क्यूरेटर पीट माकोविकी ने केटीवीआई को बताया कि यह ग्रेट प्लेन्स के पूर्व में सबसे अच्छी डायनासोर साइट है। 

घर था खुदाई स्थल
लर्निंग सेंटर के ऑफिस मैनेजर अबीगैल केर्न ने न्यूजवीक को बताया कि जबकि वयस्क नमूने को शिकागो में फील्ड म्यूजियम में ले जाया जा रहा है, किशोर कंकाल को सैंट जेनेविव संग्रहालय लर्निंग सेंटर की प्रयोगशाला में प्रदर्शित किया जाएगामिसौरी का खुदाई स्थल कम से कम चार दुर्लभ डायनासोर का घर है।