logo

आर्थिक तंगी में पति बेचना चाहता था गहने, पत्नी ने किया विरोध तो उतार दिया मौत के घाट 

आर्थिक तंगी में पति बेचना चाहता था गहने, पत्नी ने किया विरोध तो उतार दिया मौत के घाट 

द फॉलोअप टीम, अजमेर:

अजमेर जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का आरोप उसके पति लगा है। बताया जा रहा ही कि पति ने आर्थिक तंगी से परेशान पत्नी की हत्या की है। पति अपनी पत्नी के गहने को बेचना चाहता था, लेकिन पत्नी मना करती थी। इस बात को लेकर हर दिन घर में विवाद हुआ करता था। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। फ़िलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी 
पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद के बारे में पुलिस को सूचना हो गयी थी। पुलिस जब तक घटनास्थल पहुंची तब तक लक्ष्मण सिंह रावत अपनी पत्नी लीलादेवी रावत का गला घोंट कर उसकी हत्या कर चुका था। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ने हत्या की जानकारी दी। शव को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। घटना बीते रात करीब 10 बजे की है। 

आर्थिक तंगी से परेशान था
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो एक कैंटीन में काम करता था, लेकिन कुछ दिनों से बेरोजगार था। रुपये की कमी को पूरा करने के लिए पत्नी के गहने बेचना चाहता था। पत्नी उसे गहने नहीं दे रही थी। वो रोज के झगड़े से भी परेशान हो गया था। गुरुवार को भी झगड़ा हुआ। उसने गुस्से में आकर पहले पत्नी से मारपीट की। फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। लीला के 2 बेटे व 2बेटी है। इसमें से एक बेटा रणवीर उसके पास रहता था।