logo

हिंदुस्तान में गहराया बिजली संकट! 135 में से 108 बिजलीघरों में खत्म होने वाला है कोयला

हिंदुस्तान में गहराया बिजली संकट! 135 में से 108 बिजलीघरों में खत्म होने वाला है कोयला

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

हिंदुस्तान इस वक्त अभूतपूर्व बिजली संकट का सामना कर रहा है। विद्युत उत्पादक संयंत्रों में कोयले की घोर किल्लत की वजह से देश के कई राज्यों में बिजली संकट गहरा गया है। आंकड़ों की निगाह से देखें तो देश में कुल 135 बिजलीघरों में बिजली का उत्पादन होता है। इनमें से 108 बिजली घरों में सात दिन से भी कम का कोयला बचा है। 16 बिजलीघर खत्म होने की कगार पर हैं। 25 बिजलीघर वैसे हैं जिसमें महज 1 दिन का कोयला बचा है। राजस्थान में 2, हरियाणा में 3, कर्नाटक में 4, झारखंड के 7 बिजलीघर बंद होने की कगार पर हैं। 

झारखंड में लगातार हो रही है लोड शेडिंग
झारखंड में आपूर्ति की कमी की वजह से 285 मेगावाट से लेकर 420 मेगावाट तक की लोड शेडिंग करनी पड़ रही है। बिहार में हालात इतने खराब हैं कि पांच गुना अधिक कीमत देने पर भी पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। झारखंड में बिजली की मांग इस वक्त लगभग 2200 मेगावाट है। राज्य के विद्युत उत्पादक संयंत्रों से अधिकतम 500 मेगावाट तक बिजली ही उपलब्ध होती है। बाकी की मांग सेंट्रल पूल से मिलने वाली बिजली से पूरी हो पाती है। इसमें डीपीसी और एनटीपीसी की इकाइयों के जरिये बिजली आती है। इसका एक बड़ा हिस्सा रेलवे को भी जाता है। बिहार में जो बिजली 4 रुपये प्रति यूनिट मिल रही थी वो अब 20 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच गयी है। इसके बा भी नियमित आपूरति नहीं की जा रही है। 

2200 मेगावाट है झारखंड में बिजली की मांग
झारखंड में बिजली की मांग इस वक्त लगभग 2200 मेगावाट है। राज्य के विद्युत उत्पादक संयंत्रों से अधिकतम 500 मेगावाट तक बिजली ही उपलब्ध होती है। बाकी की मांग सेंट्रल पूल से मिलने वाली बिजली से पूरी हो पाती है। इसमें डीपीसी और एनटीपीसी की इकाइयों के जरिये बिजली आती है। इसका एक बड़ा हिस्सा रेलवे को भी जाता है। बिहार में जो बिजली 4 रुपये प्रति यूनिट मिल रही थी वो अब 20 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच गयी है। इसके बा भी नियमित आपूरति नहीं की जा रही है। 

108 बिजलीघरों में बचा महज 7 दिन का कोयला
गौरतलब है कि भारत में कुल 135 संयंत्र है जहां बिजली का उत्पादन होता है। मिल रही जानकारी के मुताबिक इनमें से 108 संयंत्रों में महज 7 दिन का कोयला बचा है। गौरतलब है कि भारत में 70 फीसदी से अधिक बिजली कोयले से ही मिलती है, ऐसे में संकट गहरा गया है। गौरतलब है कि बीते 2 महीने में ही बिजली की खपत 2019 के मुकाबले 17 फीसदी बढ़ गयी है।

विश्व में 40 फीसदी तक महंगा हो गया है कोयला
दुनिया में कोयले की कीमत में 40 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। भारत में कोयले का आयात 2 साल में सबसे निचले स्तर पर है। हैरानी की बात तो ये है कि भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है लेकिन खपत की वजह से आयात करने के मामले में दूसरे स्थान पर है। कहा जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह से मंद पड़ी अर्थव्यवस्था की वजह से ऐसा हुआ है।