logo

दुमका: पुलिस ने 500 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

10583news.jpg
द फॉलोअप टीम, दुमका: 

दुमका पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 500 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। दुमका के पुलिस निरीक्षक वकार हुसैन ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टोंगरा थानाक्षेत्र अंतर्गत बासकुली में एक व्यक्ति गांजा लेकर जा रहा है। 

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। चेकपोस्ट के पास बैरिकेटिंग लगाकर जांच शुरू की गई। तभी संदिग्ध आरोपी बाइक से आता दिखा। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वो भागने लगा। वहां मौजूद पुलिस के जवानों ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर बाइक सवार शख्स को पकड़ लिया गया। 

पुलिस ने सारा गांजा जब्त कर लिया
जब शख्स के बाइक की डिक्की खुलवाई गई तो उसमें गांजा मिला। गांजे की मात्रा 500 ग्राम थी। पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया है और जरूरी कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस को आऱोपी शख्स ने अपना नाम नागेन खान बताया है। वो टोंगरा का रहने वाला है। बीते कुछ सालों से वो लगातार इलाके में नशे की तस्करी में लिप्त था।