द फॉलोअप टीम, दिल्ली :
ये तो हम सब जानते हैं कि कोई भी सरकारी काम करवाने में पसीने छूट जाते हैं। कभी न खत्म होने वाली दफ्तर की दौड़ से लेकर घुसखोर दलाल दो दिन के काम में महीनों लगा देते हैं। ख़ास कर ड्राइविंग लाइसेंस(driving license) बनाने में सबसे अधिक वक़्त लगता है। मगर अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। सड़क परिवहन मंत्रालय (ministry of road transport) ने इसके लिए नये नियमों का ऐलान किया है। जब आप ड्राइविंग सीख रहे होंगे तो उससे जुड़ी प्रक्रिया रिकार्ड की जायेगी। यह तकनीकी तौर पर संचालित होगी आपको अलग से इसमें किसी तरह का प्रयास नहीं करना होगा। ना तो आपको बाइक या कार लेकर टेस्ट देने के लिए कहीं जाना होगा और ना ही सरकारी अधिकारियों को पैरवी के लिए मिन्नतें करनी होंगी। अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस चाहते हैं तो किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से भी इसके लिए रिजस्ट्रेशन करा सकते हैं। जैसे ही आपकी स्कूल में ट्रेनिंग पूरी होगी उसके बाद एक टेस्ट पास करना होगा जिसके बाद आफको फटाफट ड्राइविंग लाइसेंस मिल जायेगा।
मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूल में जाना होगा
अब सबसे खास बात यह है कि आपको ऐसे ड्राइविंग स्कूल में जाना है जो मान्यता प्राप्त हों। अब सवाल है कि इसका पता कैसे लगायें तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि वहां ड्राइविंग ट्रैक(driving track), आईटी और बायोमीट्रिक सिस्टम(biometric system) और सही ट्रेनिंग मिल रही है या नहीं। आप जैसे ही ड्राइविंग सीख लेंगे आपको एक सर्टिफिकेट मिलेगा जो सीधे संबंधित मोटर व्हीकल लाइसेंस अधिकारी के पास जायेगा यहां आपका लाइसेंस तैयार होगा और आपको मिल जायेगा।
ड्राइविंग स्कूल से ही मिलेगा लाइसेंस
बता दें की सरकार के इस फैसले से उन लोगों को राहत मिलेगी की जो 18 साल के हो गये हैं और ड्राइविंग सीखने के बाद तुरंत लाइसेंस चाहते हैं लेकिन उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाना पड़ता है। अब बच्चे आराम से ड्राइविंग स्कूल में ड्राइविंग सीखने के बाद लाइसेंस हासिल कर सकेंगे। अब ड्राइविंग स्कूल चालने वालों को राज्य सरकारों से इसके लिए मान्यता लेनी होगी जिसमें कई अहम सुविधाओं का होना आवश्यक होगा।