logo

DIG संतोष दुबे के घर ईडी की रेड, आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप 

16560news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः

झारखंड पुलिस की आईजी प्रशिक्षण प्रिया दुबे और उनके पति संतोष कुमार दुबे की अचल संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने जब्त किया है। संतोष कुमार दुबे आरपीएफ में डीआईजी है।  ईडी ने सीबीआई में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत दर्ज केस के आधार पर कार्यवाही की है।  मनी लांड्रिंग के मामले में कार्यवाही की गई है।  ईडी के मुताबिक संतोष कुमार दुबे, प्रिया दुबे व अन्य के नाम पर खरीदी गई संपत्ति जब्त की गई है।  ईडी ने रांची के अशोकनगर में 30 लाख में खरीदा गया एक भूखंड अटैच किया है, साथ ही दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में 3 कमर्शियल शॉप, 1 फ्लैट जिसकी कीमत 72 लाख 40 हजार के करीब है उसे भी जब्त किया है। रांची में भी 43,85,400 रुपये में ग्रीन व्यू हाइट्स में खरीदे गए फ्लैट को भी निशाने पर लिया गया है।

आय से अधिक संपत्ति है दोनों के पास 

दरअसल सीबीआई ने 10 जुलाई 2013 को संतोष कुमार दुबे व अन्य के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की थी। सीबीआई ने प्रिया दुबे व संतोष दुबे के द्वारा साल 1998 से 2013 के बीच कमाये गये आय की जानकारी जुटाई थी। जिसमें पता चला था कि दोनों ने मिलकर 1 करोड़ 57 लाख 27 हजार की आय की थी। लेकिन उनके पास 2. 65 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली। सीबीआई ने पाया था कि दोनों ने अपनी आय से 1.48 करोड़ अधिक कमाई की। तथ्यों के आधार पर सीबीआई ने मनी लांड्रिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था


पत्नी और पिता के नाम पर संतोष ने खरीदी थी संपत्ति
ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आयी है कि संतोष कुमार दुबे ने अपनी पत्नी प्रिया दुबे और पिता शंकर दयाल दुबे के नाम पर अधिकांश अचल संपत्ति की खरीदी थी।