logo

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से रांची में प्रदर्शन,  केंद्र सरकार का फूंका पुतला

14187news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

कृषि कानून की वापसी के लिए किसान आन्दोलन के 11 माह पूरा होने पर रांची में भी केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन हुए। किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए मार्च निकाला। अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचकर सरकार के पुतला का दहन किया। प्रदर्शनकारी कृषि कानून रद्द करो, केन्द्रीय गृह मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करो आदि नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर स्थानीय इकाई की ओर से किया गया था। मौके पर आंदोलन के दौरान 600 ज्यादा किसानों की शहादत को याद किया गया।


मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति के राज्य संयोजक सुफल महतो ने कहा कि किसान आंदोलन के 11 माह पूरा होने पर झारखंड के विभिन्न जिलों , प्रखंडों में विरोध प्रदर्शन,पूतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। किसानों  पर जितना दमन सरकार करेगी आंदोलन और तेज होगा, कृषि कानून की वापसी तक आन्दोलन जारी रहेगा। इस  अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेता अजय सिंह, जा,म,से, नेता मोहन दत्ता, किसान संग्राम समिति के नेता सुशांतो मुखर्जी, पीपुल्स फ्रंट के नेता अनिल अंसुमन, झारखंड राज्य किसान सभा के कोषाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार, एस, के,राय,ए,आई, के,एस, के मनोज ठाकुर,नागो चौधरी, किसान महासभा के निरज कुमार,अमित कुमार,अक्षय कुमार आदि उपस्थित थे।