द फॉलोअप टीम, डेस्क:
टोक्यो ओलंपिक का आज चौथा दिन है। तलवारबाज सीए भवानी देवी मुकाबला हार गई हैं। इसी के साथ ओलंपिक में उनके अभियान का अंत हो गया। वो राउंड 32 के मुकाबले में दुनिया की तीसरी नंबर की खिलाड़ी मैनन ब्रुनेट के हाथों हारीं। भवानी देवी को इस मुकाबले में 7-15 से शिकस्त मिली। भले ही उनके अभियान का अंत हो गया लेकिन भवानी देवी ने टोक्यो ओलंपिक के अपने छोटे से सफर में भी नई इबारत लिख दी। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक्स के वीमेंस व्यक्तिगत सेबर इवेंट में ट्यूनीशिया की नादिया बेन अज़ीज़ी को 15-3 से हराया जो ओलंपिक्स के इतिहास में भारत का पहला फेंसिंग मैच था।
किसी को मिली जीत किसी को हार
इधर टेबल टेनिस स्टार शरत कमल ने प्री क्वार्टर फाइनल में टिएगो के खिलाफ 2-11, 11-8,11-5, 9-11, 11-6, 11-9 से जीत दर्ज की। वहीं महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी सुतिर्था मुखर्जी सिंगल्स के दूसरे दौर का मुकाबला हार गई हैं। सुतिर्था को पुर्तगाल की यू फु ने 4-1 से पराजित किया।
आज के ये होंगे आगे के शिड्यूल
तीरंदाजीः सुबह 6:00 बजे
भारत बनाम कजाखस्तान, पुरुष टीम 1/8 एलिमिनेशन
(भारतीय तीरंदाज- प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरुणदीप राय)
इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले
दोपहर 12:45 बजे- कांस्य पदक मैच
दोपहर 01:10 बजे - स्वर्ण पदक मैच
निशानेबाजीः सुबह 06:30 बजे
मेराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा, पुरुष स्कीट स्पर्धा दूसरा दिन
दोपहर 12:20 बजे: पुरुष स्कीट फाइनल
टेबल टेनिसः सुबह 06:30 बजे
अचंता शरत कमल बनाम टियागो अपोलोनिया (पुर्तगाल), पुरुष एकल दूसरा दौर
दोपहर 12.00 बजे- मनिका बत्रा बनाम सोफिया पोलकानोवा (ऑस्ट्रिया), महिला एकल तीसरा दौर
टेनिसः सुबह 7:30 बजे
सुमित नागल बनाम दानिल मेदवेदेव (रूस ओलंपिक समिति), पुरुष एकल दूसरा दौर
सेलिंग
सुबह 08:35 बजे: विष्णु सरवनन, पुरुष लेजर रेस
सुबह 11:05 बजे: नेत्रा कुमानन, महिला लेजर रेडियल रेस
बैडमिंटनः सुबह 09:10 बजे
सात्विक साईं राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम मार्कस गिडियोन फर्नाल्डी और केविन संजया सुकामुल्जो (इंडोनेशिया), पुरुष युगल ग्रुप ए मैच
मुक्केबाजीः दोपहर 03:06 बजे
आशीष कुमार बनाम एरबीके तुओहेता (चीन), पुरुष 75 किग्रा राउंड ऑफ 32 मुकाबला
तैराकीः दोपहर 03:45 बजे
साजन प्रकाश: पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीट्स
हॉकीः शाम 05:45 बजे से
भारत बनाम जर्मनी, महिला पूल ए मैच