logo

हर महीने पहाड चढ़ते है ये पोस्टमैन 110 वर्ष बूढी महिला को पेंशन पहुंचाने के लिए

हर महीने पहाड चढ़ते है ये पोस्टमैन 110 वर्ष बूढी महिला को पेंशन पहुंचाने  के लिए

द फॉलोअप टीम,  दिल्ली:
भले ही अब स्मार्टफोन और ईमेल ने चिट्ठियों की इम्पोर्टेंस को घटा दिया है, लेकिन दूर-दराज के इलाकों में आज भी डाक के जरिए ही पेंशन या फिर जरूरी कागजात पहुंचाए जाते हैं। तमिलनाडु के एक पोस्ट मास्टर ने लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, 55 साल के एक पोस्ट मास्टर हर महीने के एक रविवार को ‘कलक्कड़ मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व जंगल’ की एक दिन लंबी यात्रा करते हैं ताकि वह 110 वर्षीय महिला को 5 महीने पहले दिया गया वादा निभा सकें।

कैसे मिला यह स्पेशल मिशन?
पापनासम अपर डैम ब्रांच (Papanasam Upper Dam Branch) के एस. क एस. क्रिस्टुराजा (S Christuraja) को यह स्पेशल मिशन तब मिला  था जब कलेक्टर वी. विष्णु ने टाइगर रिजर्व में स्थित इंजिकुझी आदिवासी बस्ती के दौरे के समय 110 वर्षीय कुट्टियाम्माल (Kuttiyammal) से मिले थे। दरअसल, कलेक्टर ने बुजुर्ग महिला को 1 हजार रुपये मासिक वृद्धावस्था पेंशन का आश्वासन दिया था, और अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि इंडियन पोस्ट ऑफिस (IPO) के माध्यम से उनतक पेंशन पहुंचाई जाए।

25 किमी चलना पड़ता है पैदल
 मैं पहले नाव से 4 किलोमीटर की यात्रा करता हूं। फिर लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलता हूं। हालांकि, जब डैम में पानी का स्तर कम होता है तो उन्हें 25 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इस सफर के दौरान कई बार जोंक उन्हें अपना शिकार बना लेती हैं।

1997 में शुरू की थी नौकरी
कुट्टियाम्माल को पेंशन सौंपने और उनसे थोड़ी देर बातचीत करने के बाद वह शाम 5 बजे तक वापस नाव पकड़ने के लिए जाते हैं। क्रिस्टुराजा ने ‘एक्स्ट्रा डिपार्टमेंटल डिलीवरी एजेंट’ के रूप में 19 मई, 1997 को नौकरी शुरू की थी। वह जंगल में स्थित अगस्तियार कानी बस्ती के रहने वाले हैं। जहां तक बुजुर्ग महिला की बात है, तो उनके 40 वर्षीय रिश्तेदार अय्यप्पन का कहना है तो उनके 40 वर्षीय रिश्तेदार अय्यप्पन का कहना है कि पेंशन का  मिलना उनके मन को शांति देता है।