logo

कोरोना से जान गवां चुके देशवासियों की याद में देशभर में जलाएंगे एक दीया या कैंडल

कोरोना से जान गवां चुके देशवासियों की याद में  देशभर में जलाएंगे एक दीया या कैंडल
द फॉलोअप टीम, दिल्‍ली:
कोरोना(corona) की वजह से कई लोगों ने अपनों को खोया है। कोविड संक्रमण(covid infection) की दूसरी लहर ने बहुत लोगों की जान ले ली, ऐसे में देश भर के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के अलग-अलग संवेदनशील तबकों से जुड़े लोगों ने  एक साथ  कोरोना और अन्य सन्दर्भों में मारे लोगों का शोक मनाने का एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत हर रविवार की शाम को अपनों की याद में मोमबत्ती या फिर दिया जलाने की अपील की गयी है। 

सोशल मीडिया पर शेयर करें तसवीरें 
इसके साथ ही बताया गया की इस अभियान से जुड़ी तस्वीरों को #ApnonKiYaad #CountEveryDeath के साथ साझा कर सकते हैं। और इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की बात कही गयी है। अपीलकर्ताओं का कहना है कि इस अभियान में परिवार, मुहल्ले, कॉलोनी, गांव के लोगों को जोड़ें, मुहल्ले के तमाम गुजर गए लोगों को साझे रूप से श्रद्धांजलि दें।

सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए हो रहा यह अभियान 
इस अभ्यं के संबंध में अपीलकर्ताओं ने कहा है कि जोर हमारी एकता और साझी पीड़ा पर हो, और सरकारों को जवाबदेह ठहराने पर हो ताकि आगे फिर ऐसी त्रासदियां दोबारा न हों। साझे रूप से Covid-19 और अन्य सन्दर्भों में मारे गए लोगों का शोक मनाने का एक अभियान।

सभी लोगों को किय जायेगा याद 
इसके साथ ही बताया गया कि इस अभियान के तहत न सिर्फ कोरोना बल्कि और भी कई त्रासदी में मारे गए लोगों को भी हम श्रद्धांजलि देंगे। बता दें की  पिछले साल लॉकडाउन में पैदल घर लौटते हुए मजदूर, भूख से खत्म हुए बच्चे, बुजुर्ग, तूफान, बाढ़, सुखाड़ में खत्म हुए लोग, नफ़रत या झूठ से उकसाये गए भीड़ की हिंसा में मारे गए लोग, साम्प्रदायिक, जातिगत या पितृसत्तात्मक हिंसा में मारे गए लोग, पुलिस दमन में मारे गए लोग, सीवर की सफाई करते हुए मारे गए सफ़ाई कर्मी सभी को इस अभियान के तहत याद किया जायेगा। 

अपनों की याद’ में कैंडल/दिया जलाएं
इसके तहत- याद और दुःख बाँटने के लिए कविता और संगीत, मोमबत्तियों का इजलास, बैनर और पोस्टरों से सजे सामूहिक यादगार स्तम्भ और अन्य सृजनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। इसके साथ ही बताय गया की इस अभियान के तहत हर नागरिक को न्योता दिया जाता है कि वह इस सिलसिले में सृजनात्मक तरीक़े से शामिल हों।