द फॉलोअप टीम, मुंबईः
हमारे देश में जब भी आलीशान घरों की बात होती है, तो उसमें सबसे पहले अंबानी परिवार के घर का नाम आता है। अंबानी परिवार का आलीशान महल एंटीलिया हर सुख सुविधाओं से परिपूर्ण है। लेकिन आज हम यहां मुकेश अंबानी के घर की बात ना कर के उनकी इकलौती बेटी ईशा अंबानी के घर की चर्चा करेंगे। आनंद पीरामल से शादी के बाद 2018 में ईशा अंबानी ने एंटीलिया छोड़ दिया लेकिन आज जिस घर की हम बात कर रहे हैं वह भी किसी महल से कम नही है। आनंद पीरामल ने अंबानी परिवार की बेटी ईशा को रानी की तरह रखा है।

घर से दिखता है सुंदर नजारा
पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी ईशा अंबानी के साथ हुई है। ईशा अब वर्ली में एक नए बंगले में रहती हैं। ईशा के इस घर का नाम गुलिता है, जोकि किसी महल से कम नहीं है। इसका निर्माण वर्ष 2015 में हुआ था। यह समुद्र की तरफ बना है, इस महल से अरब सागर के कई दिलचस्प नजारे दिखते हैं। घर को डायमंड थीम पर बनाया गया है और डायमंड थीम घर के बाहर से लेकर अंदर तक हर जगह देखने को मिलती है।

उपहार में ईशा को मिला यह घर
ईशा के ससुर यानी अजय पीरामल ने यह संपत्ति हिंदुस्तान यूनिलीवर से 450 करोड़ रुपये में खरीदी थी। लेकिन अब इस संपत्ति की कीमत कई गुना बढ़ गई है। ईशा और आनंद को यह पांच मंजिला बंगला उपहार में मिला। अजय पीरामल फार्मास्युटिकल, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल एस्टेट, इंफॉर्मेशन सर्विस और ग्लास पैकेजिंग के बिजनेस में हैं।

प्राचीन सामान से भरा है घर
घर का हर एक सामान बहुत ही प्राचीन और कीमती है। सभी लोग चांदी के चमचमाते बर्तनों में खाना खाते हैं गुलिता’ 50 हजार वर्ग फुट में फैला है। इसमें तीन बेसमेंट हैं। पार्किंग के लिए दूसरी और तीसरी मंजिल है। घर का हर एक झूमर बेहद खास है, जिसे विदेशों से इंपोर्ट किया गया है। इस बंगले को खास डायमंड रूम बनाया गया है। बंगले के इंटीरियर पर भी काफी फोकस किया गया है।

एंटीलिया जितना बड़ा तो नही है
ईशा-आनंद की शादी के बाद 50,000 स्क्वायरफीट में बने इस मेंशन की इंटरनेट पर खूब चर्चा हुई थी। ये सी फेसिंग रिहायशी इमारत मुंबई में वर्ली के सबसे बेहतरीन लोकेशन पर है। आज के मार्केट वैल्यू के हिसाब से अब इसकी कीमत करीब 1,000 करोड़ रुपये आंकी जाती है। 12 दिसंबर 2018 को ईशा और आनंद की शादी हुई। शादी के बाद आनंद के पिता अजय और स्वाती पीरामल ने बहू ईशा को ये घर तोहफे में दिया था। हालांकि पांच मंज़िला "गुलिता" एंटीलिया जितना ऊंचा तो नहीं मगर किसी लग्जरी और खूबसूरती के मामले में एंटीलिया से बिल्कुल भी कम नहीं है।

कई बॉलिवुड एक्ट्रेस पंहुची थी
घर में कई लाउंज के साथ एक बड़ा स्वीमिंग पूल, तीन बेसमेंट हैं। हर फ्लोर पर कई लाउंज एरिया हैं। नौकरों के रहने के लिए भी हर फ्लोर पर सर्वेंट क्वार्टर बनाए गए हैं। पहले फ्लोर पर दो ओपन बालकनी हैं। घर के अंदर बने पार्किंग में कम से कम 20 लग्जरी कारों को एक साथ पार्क किया जा सकता है। ईशा-आनंद के घर का काम 3D मॉडलिंग टूल का इस्तेमाल करते हुए किया गया है। अप्रैल 2019 में ईशा ने अपने इस घर में एक पार्टी की थी जिसमें उनकी फ्रेंड प्रियंका चोपड़ा, परिनीति, तमन्ना दत्त, श्रीष्टि बहाल आर्या और राधिका मर्चेंट शामिल हुई थी। तब प्रियंका ने ईशा के इस घर की तारीफ की थी।
