logo

बकरीद पर भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

बकरीद पर भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

द फॉलोअप टीम, बाड़मेर: 

इस्लाम धर्म में आज क़ुरबानी का पर्व बकरीद मनाया जा रहा है। बकरीद रमजान का महीना खत्म होने के 70 दिनों बाद मनाया जाता है। बकरीद पर्व ही कुर्बानी का जज्बा, इन्सानियत और भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देश वासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी। वहीं इस शुभ अवसर पर राजस्थान में BSF के जवानों और पाकिस्तान रेंजर्स ने एक दूसरे को बकरीद की शुभकामनाएं दी।

 

बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स को दी मिठाई
भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ। कोविड-19 महामारी के कारण इसकी रौनक कुछ कम है लेकिन सीमा सुरक्षा बल के जवानों और पाकिस्तान रेंजर्स ने ईद-अल-अजहा की बधाई एक दूसरे को दी। 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने भी बकरीद की बधाइयां
बकरीद के मौके पर पीएम मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘’ईद मुबारक! ईद-उल-अजहा पर हार्दिक शुभकामनाएं। आज का दिन समाज की बेहतरी के लिए सामूहिक, सद्भाव और समावेश की भावना को आगे बढ़ाए।”  बता दें कि बुधवार को कोविड-19 वैश्विक महामारी के साये में ईद मनाई जा रही है। 

 

इन मौकों पर नहीं हुआ था मिठाइयों का आदान-प्रदान
बता दें कि बीच में पाकिस्तानी और भारतीय सैनिकों के बीच मिठाईयों का आदान-प्रदान बंद था।  जब-जब भारत पाकिस्तान के बीच कोई आतंकी हमला हुआ है तब दोनों देश एक दूसरे को मिठाई लेना देना बंद कर देते हैं। 2 जनवरी 2016 को हुए पटानकोट हमले की बात करें या मुंबई में ताज होटल हमले की। जब दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध ठीक रहते हैं तो मिठाइयों का आदान-प्रदान होता है। बीच-बीच में दुकानें बंद रहने पर इसमें रूकावट आती है।