logo

क्या कहता है पांच राज्यों का एग्जिट पोल? जानिए! किसके सिर सजेगा ताज, किसकी होगी हार

7956news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क:
देश के पांच राज्यों में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 8वें और अंतिम चरण का मतदान गुरुवार 29 अप्रैल को संपन्न हो गया। इससे पहले तमिनलाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में भी मतदान संपन्न हो चुका है। सभी राज्यों के नतीजे एक साथ ही 2 मई को आएंगे। 

क्या कहता है पांच राज्यों का एग्जिट पोल
वोटिंग खत्म होने के बाद अब वक्त एग्जिट पोल का भी है। अलग-अलग संस्थानों ने पांचों राज्यों का एग्जिट पोल जारी किया है। अधिकांश एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को 134 से 160 सीटें मिलने की संभावना है। तृणमूल कांग्रेस को 130 से 156 सीटें मिलेंगी। लेफ्ट को अधिकतम 2 सीटें मिल सकती हैं वहीं अन्य के खाते में 1 सीटे जायेगी। 

असम में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
असम का एग्जिट पोल बताता है कि यहां कि भारतीय जनता पार्टी को 75 से 86 तक सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को यहां 40 से 50 के बीच सीटें मिलेंगी वहीं अन्य के खाते में अधिकतम 4 सीटें जायेंगी। असम में फिलहाल सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है लेकिन इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। पूर्वोत्तर राज्य असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं। अभी तक यहां बीजेपी का शासन था। 

केरल में पिनराई विजयन की होगी वापसी! 
केरल में एक बार फिर पिनराई विजयन की सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां सत्ताधारी पार्टी एलडीएफ को 104 से 120 के बीच सीटें मिल सकती है। यूडीएफ को 20 से 36 के बीच सीटें मिलेंगी। भारतीय जनता पार्टी यहां 2 सीटों पर सिमट जायेगी। वहीं अन्य के खाते में 2 सीट जाने की संभावना है। केरल में विधानसभा की 140 सीटें हैं। यहां लेफ्ट ही वापसी करेगी। 

तमिलनाडु में खत्म होगा पलानीसामी राज!
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ एडीएमके की सरकार जाती दिख रही है। यहां डीएमके की वापसी होती दिख रही है। एजडीएमके यहां बीजेपी के साथ चुनाव लड़ी थी। एडीएमके के खाते में 38 से 54 सीटें जाती दिख रही है। डीएमके के खाते में 175 से 195 सीटें जाती दिख रही है। एएमएमके के खाते में अधिकतम 2 सीटें जायेंगी। पहली बार चुनावी राजनीति में उतरे अभिनेता कमल हासन की पार्टी को यहां अधिकतम 2 सीट मिलती दिख रही है। अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं। यहां विधानसभा की कुल 234 सीट है। 

पुदुचेरी में बनने जा रही है एनडीए सरकार! 
पुदुचेरी में विधानसभा की 30 सीटें हैं। एग्टिट पोल के मुताबिक यहां एनडीए गठबंधन को 20 से 24 सीटें मिलने की संभावना है। ये बहुमत के आंकड़े के करीब है। यूपीए गठबंधन को यहां 6 से 10 सीटें मिलने की संभावना है। कुछ दिन पहले तक यहां यूपीए गठबंधन की ही सरकार थी। अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है।